![]()
अमेजन ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर प्रोडक्ट के बारे में सवाल पूछकर बातचीत भी कर सकते हैं। कंपनी ने अपने फीचर Hear the Highlights में नया Join the Chat विकल्प जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर किसी प्रोडक्ट की ऑडियो समरी सुनते समय टेक्स्ट या आवाज में सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यूजर पूछ सकता है कि क्या यह कॉफी मशीन बच्चों के लिए ठीक है? एआई प्रोडक्ट डिटेल, कस्टमर रिव्यू और उपलब्ध जानकारी से जवाब देता है। ऑडियो होस्ट की तरह जवाब देगा – AI स्क्रिप्ट रियल टाइम में बदलती है – टेक्स्ट-टू-स्पीच जवाब तैयार करता है – होस्ट उसी टोन में जवाब देता है कैसे काम करता है यह फीचर – यह सिर्फ सामान्य चैटबॉट नहीं है। – डिटेल, रिव्यू, वेब पर मौजूद जानकारी… इन सबको मिलाकर जवाब देता है। – अगर किसी फीचर के बारे में पहले बताया जा चुका है, तो AI नया और अलग जवाब देने की कोशिश करता है। कहां मिलेगा फीचर? – अमेरिका में उपलब्ध है। अन्य देशों में भी आएगा। – iOS और Android दोनों पर इस्तेमाल कर सकेंगे। – यूजर को सिर्फ प्रोडक्ट पेज पर जाकर Hear the Highlights बटन दबाना होगा। अमेजन में एआई पावर्ड शॉपिंग असिस्टेंट भी अमेजन में पहले से Rufus नाम का असिस्टेंट भी है। इसका एआई-पावर्ड शॉपिंग असिस्टेंट खरीदारी को ज्यादा बातचीत जैसा बनाता है। यह प्रोडक्ट कैटलॉग, रिव्यू और वेब डेटा के आधार पर यूजर्स को सलाह देता है। यूजर्स इसे भी इस्तेमाल कर सकते है।
Source link
अमेजन ने लॉन्च किया एआई ऑडियो फीचर:अमेजन पर सवाल पूछकर होगी खरीदारी; रिव्यू-प्रोडक्ट डिटेल के अनुसार देगा जवाब