Tulsi gabbard husband bone cancer News: अमेरिका में खुफिया विभाग की प्रमुख (DNI) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुलसी ने अपने पति के खराब हेल्थ के कारण यह फैसला लिया है. दरअसल, तुलसी के पति हड्डियों के कैंसर (Bone cancer) से जूझ रहे हैं. उनकी इस बीमारी के कारण ही उन्होंने अचानक ये बड़ा फैसला लिया है. प्रेस को तुलसी गबार्ड ने बताया कि उनके पति अब्राहम विलियम्स
बोन कैंसर से ग्रस्त हैं. अपने पति की इस गंभीर बीमारी में उनके साथ हर पल रहने और कैंसर को मात देने की इस लड़ाई में हस्बेंड के साथ खड़ी रहने के लिए ये फैसला लिया है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है हड्डियों का कैंसर, ये कैसे होता है, लक्षण क्या नजर आते हैं और क्या है इसका इलाज.
क्या होता है बोन कैंसर? (What is bone cancer)
कई तरह के कैंसर होते हैं, जिसमें हड्डियों में होने वाला कैंसर भी बेहद घातक होता है. बोन कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर के किसी भी हड्डी में हो सकता है. आमतौर पर इसके मामले हाथ, पैर और पेल्विस की हड्डियों में ज्यादा देखा जाता है. कुछ मामलों में यह शरीर के दूसरे हिस्सों से फैलकर हड्डियों तक पहुंचता है.
बोन कैंसर के प्रमुख लक्षण
शुरुआत में इसके लक्षण उतने अधिक गंभीर नहीं नजर आते हैं. आपको हड्डियों में नॉर्मल दर्द बना रह सकता है. हालांकि, नजरअंदाज करने पर ये दर्द ही घातक रूप लेकर हड्डियों के कैंसर में बदल सकता है. बोन कैंसर में ये निम्न लक्षण नजर आते हैं-
हड्डियों में लगातार दर्द रहना.
रात में सोते समय दर्द का बढ़ जाना.
सूजन या गांठ महसूस होना.
हड्डियों का कमजोर होना.
बार-बार फ्रैक्चर होना.
लगातार थकान और कमजोरी महसूस करना.
वजन तेजी से कम होना.
बार-बार बुखार आना.
किन लोगों को बोन कैंसर का होता है खतरा?
हड्डियों के कैंसर होने का जोखिम उनमें अधिक हो सकता है, जिनके परिवार में बोन कैंसर की हिस्ट्री हो.
रेडिएशन थेरेपी का पुराना इलाज कराने से भी इसका रिस्क बढ़ जाता है.
हड्डियों से जुड़ी कुछ आनुवंशिक बीमारियां होने पर बोन कैंसर हो सकता है.
बढ़ती उम्र
शरीर में दूसरे कैंसर का फैलना
हड्डियों के कैंसर का इलाज क्या है?
बोन कैंसर का इलाज उसकी स्टेज और प्रकार पर निर्भर करता है. डॉक्टर कैंसर के स्टेज, गंभीरता को देखकर इलाज के तरीके अपनाते हैं. इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, कुछ दवाओं आदि के जरिए इलाज की जाती है. यदि आप लक्षणों को जल्दी पहचान कर डॉक्टर से दिखाएं, चेकअप कराएं तो बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
बोन कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?
संतुलित और पौष्टिक आहार लें. डाइट में हड्डियों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनाए रखने वाली चीजों को शामिल करें.
नियमित व्यायाम करने से भी इस कैंसर से बचा जा सकता है. शरीर एक्टिव रहने से ऐसे भी रोगों के होने का जोखिम घटता है.
धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें.
शरीर में लगातार दर्द हो तो इग्नोर न करें. खासकर, हड्डियों में दर्द को जरूर दिखाएं.
समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहना बेहद जरूरी है.
कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?
यदि आपको लगातार और हर दूसरे दिन हड्डियों में दर्द हो, ये दर्द कम होने की बजाय बढ़ता जाए, सूजन हो, कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. जितनी जल्दी कैंसर की पहचान कर ली जाती है, इलाज आसान और अधिक प्रभावी हो जाता है.

