आमिर खान संग नजर आ चुका ये एक्टर, कभी पेट्रोकेमिकल कंपनी में करता था नौकरी, एक्टिंग में लगाया दांव बन गया स्टार

आमिर खान संग नजर आ चुका ये एक्टर, कभी पेट्रोकेमिकल कंपनी में करता था नौकरी, एक्टिंग में लगाया दांव बन गया स्टार

Last Updated:

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सफर संघर्षों से भरा रहा है. फिल्मों में आने से पहले वह पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी करते थे, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें नौकरी छोड़कर मायानगरी मुंबई का रुख करने पर मजबूर कर दिया. आज वह इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में गिने जाते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. आज फिल्मों में बड़ा नाम बन चुके नवाजुद्दीन कभी पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी किया करते थे. लेकिन एक्टिंग का सपना उन्हें आखिरकार मायानगरी मुंबई तक ले आया.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में जन्मे नवाजुद्दीन एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता किसान थे और परिवार का फिल्मों से कोई खास नाता नहीं था. हालांकि बचपन से ही नवाजुद्दीन को फिल्मों और एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी.

Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui News, Nawazuddin Siddiqui house name, Nawazuddin Siddiqui Home tour, Nawazuddin Siddiqui does not like any show off at home, Nawazuddin Siddiqui said wealth and cars are not achievements, Nawazuddin Siddiqui family, Nawazuddin Siddiqui age, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी न्यूज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर का नाम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर का दौरा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को घर में कोई दिखावा पसंद नहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दौलत और कारें उपलब्धि नहीं हैं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का परिवार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उम्र

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने हरिद्वार की गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद नौकरी की तलाश में वह गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्हें एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी मिल गई. नौकरी अच्छी थी, लेकिन उनका मन उसमें नहीं लगता था क्योंकि उनका सपना कुछ और था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मुंबई पहुंचने के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं हुआ. शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल ही मिलते थे. साल 1999 में सरफरोश में उन्होंने छोटा सा रोल किया. इसके बाद शूल, मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी फिल्मों में भी छोटे किरदार निभाए, लेकिन पहचान अभी भी दूर थी.

करीब 12-15 साल तक लगातार मेहनत करने के बाद उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया. अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में निभाया गया फैजल खान का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस फिल्म के बाद नवाजुद्दीन की एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया.

इसके बाद उन्होंने द लंचबॉक्स, किक, बजरंगी भाईजान, मंटो, रमन राघव 2.0 और रात अकेली है जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया. वहीं वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में भी उनका काम काफी पसंद किया गया. आमिर खान संग फिल्म तलाश में भी उनका काम लोगों ने काफी पसंद किया था.

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर नवाजुद्दीन को कई बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उन्हें स्पेशल जूरी सम्मान भी मिला है. आज नवाजुद्दीन उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने यह साबित किया कि मेहनत, धैर्य और जुनून के दम पर कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *