आम जितना खाना है खाइए लेकिन इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं, शरीर में अग्निबंध बनने का खतरा

आम जितना खाना है खाइए लेकिन इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं, शरीर में अग्निबंध बनने का खतरा


Last Updated:

Foods to avoid with mango: फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं. गर्मी बढ़ते ही बाजार में तरह-तरह के आम गुलजार होने लगती है. आम को लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आम के साथ नहीं खाना चाहिए. आयुर्वेद के हिसाब से आम और कुछ चीजें विरूद्ध आहार है. अगर इन दोनों चीजों को साथ में खाया जाए तो शरीर में अग्निबंध का खतरा होता है.

आम जितना खाना है खाइए लेकिन इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं Zoom

आम के साथ क्या-क्या नहीं खाना चाहिए.

यह मौसम फलों के राजा आम का है. बाजार में हर तरफ तरह-तरह के आम भर गए हैं. जब आम ज्यादा हो जाता है तो लोग आम के साथ कई अन्य चीजों का सेवन भी करने लगते हैं. लेकिन आयुर्वेद में आम के साथ कुछ चीजों का सेवन एकदम वर्जित है. आयुर्वेद में जिन चीजों को विरूद्ध आहार कहा गया है उन्हें साथ में खाने की मनाही है. यहां ऐसी 5 चीजें हैं जिनका संयोजन सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

इन 5 चीजों के साथ कभी आम न खाएं.

आम और दही – आयुर्वेद में आम और दही का विरुद्ध आहार माना गया है. आम की तासीर गर्म होती है जबकि दही की तासीर ठंडी होती है. इसलिए जब गर्म और ठंडी तासीर वाली चीजें एक साथ मिलती हैं तो यह शरीर की अग्नि यानी पाचन तंत्र को मंद कर देती है. आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से शरीर में टॉक्सिन्स बनता है. वैज्ञानिक दृष्टि से भी आम और दही का मिश्रण शरीर में अत्यधिक गर्मी और पाचन असंतुलन पैदा कर सकता है. इससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे कि मुंहासे, एक्जिमा या सोरायसिस हो सकता है. वही इससे पाचन धीमा होने लगता है और पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है.

आम और दूध वाली चाय या कॉफी –आयुर्वेद के अनुसार आम भारी या गरिष्ठ फल है. अगर इसे चाय के साथ पिएंगे तो इससे पाचन पर सीधा असर होगा. चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थ शरीर में पित्त दोष को बढ़ाते हैं. इन दोनों का साथ सेवन शरीर में असंतुलन पैदा करता है जिससे घबराहट और सीने में जलन महसूस हो सकती है.आम में फ्रुक्टोज अधिक होता है और कैफीन के साथ मिलने पर यह मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है. चाय या कॉफी का सेवन आम खाने के तुरंत बाद करने से पाचन एंजाइम्स का स्राव रुक सकता है जिससे पेट में ऐंठन और बेचैनी हो सकती है.

आम और करेला-आम और करेला भी विरूद्ध आहार माना गया है. एक तरफ आम मीठा और भारी होता है जबकि करेला कड़वा और हल्का होता है. इन विपरीत गुणों के कारण यह पेट में गैस और अपच का कारण बनता है. इसी तरह तीखे मसालों के साथ आम का सेवन रक्त की अशुद्धि का कारण बन सकता है. आम के तुरंत बाद करेला या मिर्च-मसालेदार भोजन करने से मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है. आम का शुगर और मिर्च का कैप्साइसिन जब आपस में मिलते हैं तो यह गैस्ट्रिक म्यूकोसा में जलन पैदा करते हैं, जिससे पाचन मार्ग में सूजन आ सकती है.

आम और कोल्ड ड्रिंक या सोडा- आयुर्वेद में आम खाने के बाद अत्यधिक ठंडा और गैस युक्त पेय पीना जठराग्नि को पूरी तरह बुझा देता है. यह शरीर के वात्त और पित्त दोषों को बढ़ा देता है. इससे मेटाबॉलिक वेस्ट को शरीर से बाहर निकलने में बाधा पहुंचती है. यानी इससे कब्ज हो सकती है. आम में पहले से ही शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है. कोल्ड ड्रिंक में भी कृत्रिम शुगर और कार्बन डाइऑक्साइड होती है. यह घातक संयोजन ब्लड शुगर लेवल को अचानक बहुत ज्यादा बढ़ा सकता है. यह डायबिटीज के रोगियों के लिए खतरनाक है. यह पेट में भारीपन और तीव्र गैस का कारण भी बनता है.

आम और पानी-आयुर्वेद के अनुसार फलों को खाने के बाद तुरंत पानी पीना वर्जित है. आम के मामले में यह जठराग्नि को धीमा कर देता है जिससे आम पेट में पचने के बजाय ‘सड़ने’ लगता है, जो जोड़ों के दर्द और वात रोगों का कारण बन सकता है. आम में काफी मात्रा में फाइबर और पानी होता है. ऊपर से अतिरिक्त पानी पीने से पेट के एसिड का प्रभाव कम हो जाता है. इससे पाचन प्रक्रिया बाधित होती है और बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिलता है, जिससे दस्त, पेट दर्द या गैस्ट्रोएंटेराइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर : यह स्टोरी सामान्य ज्ञान और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. न्यूज 18 इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से अवश्य राय ले.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *