Site icon Aaj Ki Baat

इन 5 फूड्स में कूट-कूटकर भरा कैल्शियम ! महिलाएं जरूर करें सेवन, हड्डियों को मिलेगी मजबूती

इन 5 फूड्स में कूट-कूटकर भरा कैल्शियम ! महिलाएं जरूर करें सेवन, हड्डियों को मिलेगी मजबूती


Last Updated:

Calcium Rich Foods: महिलाओं में उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम होना एक बड़ी समस्या है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए महिलाओं को अपनी डेली डाइट में डेयरी प्रोडक्ट, हरी सब्जियां और नट्स जैसे फूड्स शामिल करने चाहिए. ये चीजें कैल्शियम से भरपूर हैं और हड्डियों की मजबूती में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

दूध, दही और पनीर को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Best Foods for Women: महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. महिलाओं को हड्डियां मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देती है. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है. अगर डाइट में पर्याप्त कैल्शियम न हो, तो शरीर हड्डियों से कैल्शियम खींचना शुरू कर देता है, जिससे वे अंदर से खोखली हो जाती हैं. हड्डियों की बोन डेंसिटी को बनाए रखने के लिए केवल दवाएं ही नहीं, बल्कि सही फूड्स का सेवन भी जरूरी है. आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं और महिलाओं को रोज इनका सेवन करना चाहिए. इससे महिलाओं की हड्डियों को मजबूती मिलेगी.

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की रिपोर्ट के मुताबिक दूध, पनीर, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. ये चीजें शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट होती हैं. अगर आप रोज एक-दो गिलास दूध पिएं, तो इससे कैल्शियम की कमी से राहत मिल सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद लैक्टोज और विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देते हैं. मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट बेहतरीन विकल्प हैं, जो बिना वजन बढ़ाए हड्डियों को जरूरी मजबूती प्रदान करते हैं. महिलाओं को रोज दूध, दही या पनीर का सेवन करना चाहिए.

अक्सर लोग कैल्शियम के लिए पालक का सेवन करते हैं, लेकिन पालक में कैल्शियम अधिक होने के बावजूद शरीर उसे पूरी तरह अवशोषित नहीं कर पाता. इसकी जगह केल और भिंडी जैसी सब्जियां कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स हैं. ये सब्जियां न केवल हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, बल्कि इनमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ और पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानी जाती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जो महिलाएं लैक्टोज इनटोलरेंट हैं या दूध का सेवन नहीं करना चाहतीं, उनके लिए कैल्शियम-फोर्टिफाइड सोया ड्रिंक्स एक शानदार विकल्प हैं. इसके अलावा आजकल बाजार में मिलने वाला फोर्टिफाइड आटा और उससे बनी ब्रेड भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती हैं. अपनी डाइट में इन फोर्टिफाइड चीजों को शामिल करके आप अनजाने में ही अपनी हड्डियों को आवश्यक पोषण प्रदान कर सकती हैं, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है.

दालें और फलियां भी कैल्शियम की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अनाज से बनी ब्रेड और फोर्टिफाइड आटे से तैयार व्यंजन कैल्शियम की दैनिक जरूरत को पूरा करने में मदद करते हैं. इसके अलावा नॉन वेज खाने वाली महिलाएं सार्डिन और पिलचार्ड्स जैसी फिश का सेवन कर सकती हैं. इनमें कैल्शियम का खजाना छिपा है. इन मछलियों की खासियत यह है कि इन्हें इनकी नरम हड्डियों के साथ खाया जाता है, जो सीधे आपके शरीर को कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करती हैं.

अक्सर लोग हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम की चर्चा तो करते हैं, लेकिन हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन D भी बहुत जरूरी है. अगर आपके शरीर में विटामिन D की कमी है, तो खाने-पीने का कैल्शियम आपकी हड्डियों तक नहीं पहुंच पाएगा. इसलिए रोजाना कुछ समय सुबह की धूप में बिताएं. बहुत अधिक नमक और कैफीन से बचें, क्योंकि ये शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देते हैं. अगर आपको बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में दर्द महसूस होता है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से कैल्शियम प्रोफाइल टेस्ट कराने की सलाह लें.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version