Site icon Aaj Ki Baat

इम्युनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी इम्युनिटी शॉट्स

इम्युनिटी बढ़ाने का आसान तरीका, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी इम्युनिटी शॉट्स


Last Updated:

Make Immunity Shots at Home: हमारी इम्युनिटी हमें बीमारियों से बचाती है, लेकिन गलत खानपान, तनाव और प्रदूषण इसे कमजोर कर सकते हैं. सुबह खाली पेट इम्युनिटी शॉट लेने से शरीर को पोषक तत्व जल्दी मिलते हैं. यह भोजन का विकल्प नहीं है, लेकिन विटामिन C, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करने में मदद करता है.

ख़बरें फटाफट

मौसमी बीमारियां, प्रदूषण और तनाव सेहत पर असर डालते हैं. ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट रखना बहुत जरूरी हो जाता है.इसके लिए आपको किसी तरह की महंगी दवाईयों या सिरप की जरूरत नहीं. आप घर पर ही मौजूद चीजों से इम्यूनिटी शॉट बना सकते हैं.

ये इम्युनिटी शॉट्स छोटे लेकिन पोषक ड्रिंक, जो जड़ी-बूटियों, फलों और मसालों से बनाए जाते हैं. ये शॉट्स घर पर आसानी से बन जाते हैं और शरीर को जरूरी पोषण तुरंत देते हैं. अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम से बचना चाहते हैं, सूजन कम करना चाहते हैं या दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो इन्हें अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.

इम्युनिटी शॉट्स क्या होते हैं?
ये 30–60 ml के छोटे ड्रिंक होते हैं, जिनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं. इन्हें एक बार में पिया जाता है. ये इम्युनिटी मजबूत करने, पाचन सुधारने और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. इनमें हल्दी, अदरक, नींबू, आंवला और शहद जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं.

घर पर बनाएं आसान इम्युनिटी शॉट्स

  • अदरक-हल्दी शॉट- अदरक, कच्ची हल्दी (या हल्दी पाउडर), नींबू का रस, शहद, काली मिर्च, पानी. इन सभी चीजों का जूस बनाकर तैयार कर लें. इसका सेवन सूजन कम करता है, पाचन सुधारता है और सांस से जुड़ी समस्याओं में मदद करता है.
  • आंवला शॉट- आंवला, अदरक, नमक, पानी को मिलाकर जूस तैयार करें. ये शॉट विटामिन C से भरपूर होता है जो त्वचा और लिवर के लिए अच्छा है.
  • संतरा-गाजर शॉट- संतरा, गाजर, अदरक, नींबू रस को मिलाकर इससे शॉट तैयार करें. इसका सेवन आंखों के लिए अच्छा होता है और इम्युनिटी बढ़ाता है.

एप्पल साइडर विनेगर शॉट
एप्पल साइडर विनेगर, गुनगुना पानी, शहद, दालचीनी को मिलाकर एक जूस तैयार करें. इसका सेवन पाचन सुधारता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और सूजन कम करता है.

कब और कैसे पिएं?
इम्युनिटी शॉट सुबह खाली पेट लेना सबसे अच्छा होता है. शुरुआत 30 ml से करें और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं. अगर पेट संवेदनशील है, तो खट्टे पदार्थ कम लें या पानी ज्यादा मिलाएं.

इन बातों का रखें ध्यान
इम्यूनिटी शॉट को बनाने के लिए हमेशा ताजी सामग्री का उपयोग करें. चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें. ज्यादा दिन स्टोर न करें, ताजा पीना बेहतर है. अगर आपको एसिडिटी या कोई बीमारी है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version