Last Updated:
सिंगर और बिजनेसवुमेन रिहाना दो दिन पहले ही भारत आई हैं. रिहाना ने भारत में अपना ब्यूटी प्रोडक्ट ‘फेंटी ब्यूटी पॉप-अप’ लॉन्च किया. यह प्रोडक्ट उन्होंने रिलायंस के साथ पार्टनरशिप में भारत में लॉन्च किया है. यह प्रोडक्ट रिलायंस के टीरा ब्यूटी के जरिए ऑनलाइन और स्टोर में मिलेंगे. रिहाना ने प्रोडक्ट लॉन्च के बाद अंबानी फैमिली के साथ खूबसूरत पल बिताए.
अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके साथ आए लोगों को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया. इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया. रिहाना के लिए कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन भी किया. रिहाना ने भी इस दौरान खूब मस्ती की. उन्होंने राधिका संग फुगड़ी डांस भी किया. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
ईशा अंबानी ने रिहाना का जोरदार तरीके से स्वागत किया. इस दौरान अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ दिखीं. तीनों महिलाएं साथ में काफी खुश दिखाई दीं.
अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके मेहमानों पर फूलों की बारिश की, जिसे देखकर वह फूलीं नहीं समाई. वह खुद भी परफॉर्म करने वालों पर फूलों की बारिश करते हुए दिखाई दीं. इस दौरान ईशा अंबानी ने भी उनका साथ दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट और रिहाना ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताए. दोनों ने साथ में फोटो के लिए पोज दिए. इस दौरान रिहाना भारतीय नृत्य, संस्कृति और कला में डूबीं हुईं भी नजर आईं.
बता दें, रिलायंस रिटेल ने रिहाना को भारत में फेंटी ब्यूटी लॉन्च करने के लिए बुलाया था. रिहाना फेंटी ब्यूटी लॉन्च के दौरान दो शानदार लुक्स में दिखाई दीं. उनके लुक्स में वेस्टर्न स्टाइल और भारतीय कारीगरी का खूबसूरत मेल देखने को मिला.
इससे पहले, रिहाना ने फेंटी ब्यूटी पॉप-अप के बाद मुंबई में एक धमाकेदार आफ्टरपार्टी होस्ट की, जिसमें वह कस्टम ब्लैक अलाया ड्रेस में डीजे के पास डांस करती नजर आईं. इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा और ओरी भी शामिल हुए.
इस पार्टी की चर्चा सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी की वजह से भी खूब हुई, जिन्होंने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें पार्टी की झलक देखने को मिली. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरे और बेफिक्र पल बिताए.
एक और वीडियो में रिहाना डीजे बूथ के पास डांस करती नजर आईं, जहां वह पूरी तरह से रिलैक्स और बेफिक्र दिखीं. ब्लैक आउटफिट में रिहाना ने पार्टी में जबरदस्त एनर्जी ला दी. उनके डांस मूव्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.
इस खास शाम के लिए रिहाना ने कस्टम ब्लैक अलाया ड्रेस पहनी थी, जिसमें हाई नेकलाइन, फुल स्लीव्स और बोल्ड वी-शेप क्रोकोडाइल लेदर कट-आउट्स थे. उनके लुक को लेयर्ड डायमंड रिंग्स, स्टेटमेंट ईयर कफ्स और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए डायमंड हाथफूल ने और भी खास बना दिया.

