ईशा-अनंत ने किया रिहाना का जोरदार स्वागत, खिलाया भारतीय खाना, राधिका मर्चेंट ने सिंगर के साथ किया फुगड़ी डांस

ईशा-अनंत ने किया रिहाना का जोरदार स्वागत, खिलाया भारतीय खाना, राधिका मर्चेंट ने सिंगर के साथ किया फुगड़ी डांस


Last Updated:

सिंगर और बिजनेसवुमेन रिहाना दो दिन पहले ही भारत आई हैं. रिहाना ने भारत में अपना ब्यूटी प्रोडक्ट ‘फेंटी ब्यूटी पॉप-अप’ लॉन्च किया. यह प्रोडक्ट उन्होंने रिलायंस के साथ पार्टनरशिप में भारत में लॉन्च किया है. यह प्रोडक्ट रिलायंस के टीरा ब्यूटी के जरिए ऑनलाइन और स्टोर में मिलेंगे. रिहाना ने प्रोडक्ट लॉन्च के बाद अंबानी फैमिली के साथ खूबसूरत पल बिताए.

Rihanna Ambani Family

अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके साथ आए लोगों को अपने घर पर लंच के लिए बुलाया. इस दौरान ईशा अंबानी, श्लोका, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया. रिहाना के लिए कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन भी किया. रिहाना ने भी इस दौरान खूब मस्ती की.  उन्होंने राधिका संग फुगड़ी डांस भी किया. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

Rihanna Ambani Fami

ईशा अंबानी ने रिहाना का जोरदार तरीके से स्वागत किया. इस दौरान अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ दिखीं. तीनों महिलाएं साथ में काफी खुश दिखाई दीं.

Rihanna Ambani Family

अंबानी फैमिली ने रिहाना और उनके मेहमानों पर फूलों की बारिश की, जिसे देखकर वह फूलीं नहीं समाई. वह खुद भी परफॉर्म करने वालों पर फूलों की बारिश करते हुए दिखाई दीं. इस दौरान ईशा अंबानी ने भी उनका साथ दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rihanna Ambani Family 7

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट और रिहाना ने एक-दूसरे के साथ हंसी-खुशी भरे पल बिताए. दोनों ने साथ में फोटो के लिए पोज दिए. इस दौरान रिहाना भारतीय नृत्य, संस्कृति और कला में डूबीं हुईं भी नजर आईं.

Rihanna Ambani Family

बता दें, रिलायंस रिटेल ने रिहाना को भारत में फेंटी ब्यूटी लॉन्च करने के लिए बुलाया था. रिहाना फेंटी ब्यूटी लॉन्च के दौरान दो शानदार लुक्स में दिखाई दीं. उनके लुक्स में वेस्टर्न स्टाइल और भारतीय कारीगरी का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

Rihanna Ambani Family

इससे पहले, रिहाना ने फेंटी ब्यूटी पॉप-अप के बाद मुंबई में एक धमाकेदार आफ्टरपार्टी होस्ट की, जिसमें वह कस्टम ब्लैक अलाया ड्रेस में डीजे के पास डांस करती नजर आईं. इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा और ओरी भी शामिल हुए.

Rihanna Ambani Family

इस पार्टी की चर्चा सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी की वजह से भी खूब हुई, जिन्होंने एक मजेदार रील शेयर की, जिसमें पार्टी की झलक देखने को मिली. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ मस्ती भरे और बेफिक्र पल बिताए.

Rihanna Ambani Family

एक और वीडियो में रिहाना डीजे बूथ के पास डांस करती नजर आईं, जहां वह पूरी तरह से रिलैक्स और बेफिक्र दिखीं. ब्लैक आउटफिट में रिहाना ने पार्टी में जबरदस्त एनर्जी ला दी.  उनके डांस मूव्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.

Rihanna Ambani Family

इस खास शाम के लिए रिहाना ने कस्टम ब्लैक अलाया ड्रेस पहनी थी, जिसमें हाई नेकलाइन, फुल स्लीव्स और बोल्ड वी-शेप क्रोकोडाइल लेदर कट-आउट्स थे. उनके लुक को लेयर्ड डायमंड रिंग्स, स्टेटमेंट ईयर कफ्स और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए डायमंड हाथफूल ने और भी खास बना दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *