एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर से किया डेब्यू, अगले ही साल बिजनेस टायकून से की शादी, अब है 40000 करोड़ एम्पायर की मालकिन

एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर से किया डेब्यू, अगले ही साल बिजनेस टायकून से की शादी, अब है 40000 करोड़ एम्पायर की मालकिन


Last Updated:

क्या आपको गायत्री जोशी याद हैं? उन्होंने 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेश’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. गायत्री ने फिल्म में गीता का किरदार निभाया था, जो एक पढ़ी-लिखी और मजबूत गांव की महिला थी. दर्शकों ने उनकी नैचुरल एक्टिंग की खूब तारीफ की थी. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बाद में कल्ट स्टेटस हासिल कर गई और आज भी शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है.

Gayatri Joshi Movie

फिल्मों में आने से पहले इस एक्ट्रेस ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स में भी नाम कमाया था. उन्होंने 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट किया. इसके अलावा, वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आईं और जगजीत सिंह, हंस राज हंस जैसे गायकों के म्यूजिक वीडियोज में भी दिखीं. (फाइल फोटो)

Gayatri Joshi Movie

इस एक्ट्रेस का नाम गायत्री जोशी है. उन्होंने शाहरुख खान स्टारर ‘स्वदेश’से डेब्यू किया. उन्हें इस किरदार के लिए सराहना भी मिली, लेकिन तुरंत बाद बॉलीवुड को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया. उन्होंने एक्टिंग जारी न रखने का फैसला किया और पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दी. बताया जाता है कि वह परिवार के साथ शांत जीवन जीना चाहती थीं और फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती थीं. इसी वजह से ‘स्वदेश’ आज भी उनकी इकलौती फिल्म है. (फाइल फोटो)

Gayatri Joshi Movie

2005 में गायत्री जोशी ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी की. वह अब ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. शादी के बाद वह गायत्री ओबेरॉय के नाम से जानी जाने लगीं और पब्लिक अपीयरेंस से दूर हो गईं. इस कपल के दो बेटे हैं और दोनों मुंबई में आलीशान जिंदगी जीते हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद, गायत्री कभी-कभी पति के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Gayatri Joshi Movie

गायत्री के पति देश के टॉप रियल एस्टेट टायकून्स में गिने जाते हैं और कई बार अमीरों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओबेरॉय परिवार की संपत्ति 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है, हालांकि इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. बताया जाता है कि गायत्री अब परिवार के कुछ लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में क्रिएटिव रोल निभाती हैं. (फाइल फोटो)

Gayatri Joshi Movie

अक्टूबर 2023 में गायत्री और उनके पति उस वक्त सुर्खियों में आए जब वे इटली के सार्दिनिया में एक भयानक कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए. उनकी लैम्बोर्गिनी कई गाड़ियों की टक्कर में शामिल थी. गनीमत रही कि गायत्री और विकास सुरक्षित रहे और बाद में उन्होंने बताया कि वे “बिल्कुल ठीक” हैं. (फाइल फोटो)

Gayatri Joshi Movie

उनकी रियल्टी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमारे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास ओबेरॉय और उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री ओबेरॉय इस हफ्ते की शुरुआत में इटली के सार्दिनिया में एक मल्टीपल कार एक्सीडेंट में शामिल थे. वे सुरक्षित हैं और आज मुंबई लौट आए हैं.” (फाइल फोटो)

Gayatri Joshi Movie

आज गायत्री जोशी को सबसे ज्यादा ‘स्वदेश’ में उनके ग्रेसफुल परफॉर्मेंस और लोकप्रियता के शिखर पर बॉलीवुड छोड़ने के लिए याद किया जाता है. भले ही उन्होंने सिर्फ एक फिल्म की, लेकिन फैंस आज भी शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को याद करते हैं. अब वह अपने परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री से दूर, एक निजी और लग्जरी लाइफ जी रही हैं. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *