ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर की फिल्म, 3 साल तक रही डिब्बा बंद, दोगुनी कमाई करके भी हुई फ्लॉप

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर की फिल्म, 3 साल तक रही डिब्बा बंद, दोगुनी कमाई करके भी हुई फ्लॉप


Last Updated:

वो डायरेक्टर जिसकी फिल्में सिनेमाघरों में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देती हैं. रिलीज होते ही वह बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लेती हैं. फिल्म की कास्ट का तो इस डायरेक्टर की फिल्मों से ताउम्र के लिए पहचान मिल जाती है. उसी डायरेक्टर ने साल 1998 में ऐसी फिल्म दी थी, जो फ्लॉप साबित हुई थी.

नई दिल्ली. साल 1998 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया. बड़ी स्टारकास्ट फाइनल की गई.हीरो के तौर पर सुपरस्टार को कास्ट किया गया. करोड़ों की कमाई करने वाले डायरेक्टर ने फिल्म संभाली. लेकिन रिलीज हुई तो फ्लॉप साबित हुई.

बॉलीवुड में हर जोनर की फिल्में रिलीज होती हैं. कॉमेडी, एक्शन और हॉरर के अलावा साल 1998 में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही लोगों को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया. उस फिल्म का नाम है, ‘महाराजा’.

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर और गदर 2 जैसी बनाने वाले अनिल शर्मा साल 1998 में गोविंदा और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘महाराजा’ लेकर आए थे. फिल्म में अजीब राजकुमार की कहानी दिखाई गई थी, जो जानवरों और पक्षियों से बेइंतहा प्यार करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक अलग तरह की जोनर वाली इस फिल्म में गोविंदा जो कि जगंलों में रहता है और उसे शहर की लड़की मनीषा कोइराला से प्यार हो जाता है. फिल्म की अटपटी कहानी को कॉन्सेप्ट लोगों को पसंद नहीं आया था और फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

Govinda Bollywood Career Analysis, Govinda and David Dhawan movies, Govinda struggle story, Hero No 1 Govinda hits, Govinda and Kader Khan comedy, Bollywood's fallen superstar, गोविंदा बॉलीवुड करियर, गोविंदा और डेविड धवन की फिल्में, गोविंदा के सुपरहिट गाने, गोविंदा का संघर्ष, बॉलीवुड का हीरो नंबर 1, गोविंदा और कादर खान की जोड़ी

28 साल पुरानी वाली उस फिल्म में गोविंदा का स्टारडम भी कुछ काम नहीं आया था. ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म थी, जिसके गाने आज भी सुने जाते हैं. हालांकि फिल्म 3 साल तक अटकी रही, इसके चलते देरी से रिलीज होने पर लोगों ने इस तरह की कहानी को सराहा नहीं था. शायद इस तरह की स्टोरी का ट्रेंड खत्म हो चुका था. 3 साल बाद रिलीज के बाद ये फ्लॉप साबित हुई थी.

Govinda Bollywood Career Analysis, Govinda and David Dhawan movies, Govinda struggle story, Hero No 1 Govinda hits, Govinda and Kader Khan comedy, Bollywood's fallen superstar, गोविंदा बॉलीवुड करियर, गोविंदा और डेविड धवन की फिल्में, गोविंदा के सुपरहिट गाने, गोविंदा का संघर्ष, बॉलीवुड का हीरो नंबर 1, गोविंदा और कादर खान की जोड़ी

फिल्म की कहानी एक ऐसे राजकुमार बच्चे की, जो एक जंगल में पैदा हुआ है और जानवरों से उसका ऐसा बॉन्ड है कि वह उन्हें अपने वश में कर लेता है. फिल्म में उन्होंने नॉन ग्लैमर रोल प्ले किया था. लेकिन लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया था.

Govinda Career Downfall Story, Why Govinda left Bollywood, Govinda vs David Dhawan fight, Govinda biggest mistake, Aa Gaya Hero box office failure, गोविंदा का करियर खत्म क्यों हुआ, गोविंदा की आखिरी फिल्म, गोविंदा बनाम डेविड धवन विवाद, बॉलीवुड सुपरस्टार्स का पतन, गोविंदा कमबैक न्यूज

2 घंटे 45 मिनट की ये फिल्म तकरीबन 6 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में गोविंदा और मनीषा कोइराला के अलावा सलीम घोष, राज बब्बर और अरुणा ईरानी भी नजर आए थे. आईएमडीबी ने इसे 4.3 रेटिंग दी थी. लेकिन दोगुनी कमाई करके भी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

Govinda interviews

बता दें कि जिस दौर में गोविंदा बैक टू बैक हिट देकर सुपरस्टार बनकर इडंस्ट्री पर राज कर हे थे, उस वक्त महाराज जैसी फ्लॉप ने गोविंदा के हुनर पर भी सवाल उठाया था. फिल्म में मनीषा कोइराला की अदाओं का जलवा भी फैंस को सीट से बांधे रखने में कामयाब नहीं हो पाया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *