‘औरतें ही औरतों को नीचा दिखाती हैं’ 3 शादियां टूटने के बाद लगा शराब पीने का आरोप, हीरोइन का छलक आया दर्द

‘औरतें ही औरतों को नीचा दिखाती हैं’ 3 शादियां टूटने के बाद लगा शराब पीने का आरोप, हीरोइन का छलक आया दर्द

Last Updated:

मशहूर एक्ट्रेस ने हाल में अपनी निजी जिंदगी और तीन शादियों को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कैसे लोग बिना सच्चाई जाने उनके कैरेक्टर और असफल रिश्तों पर सवाल उठाते हैं. नीलिमा ने साफ किया कि उन्होंने कभी पैसे या शोहरत के लिए शादी नहीं की और न ही अपने करियर के लिए किसी का सहारा लिया. उन्होंने पंकज कपूर और राजेश खट्टर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि आपसी तालमेल की कमी और दबाव के कारण चीजें नहीं चलीं. उन्होंने अपने बेटों शाहिद और ईशान को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए खुद को स्वीकार करने और खुद से प्यार करने का मैसेज दिया.

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां मशहूर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम अपनी पर्सनल लाइफ और अपनी शादियों को लेकर हमेशा से काफी बेबाक रही हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में उन कड़वे अनुभवों को बयां किया, जिनसे उन्हें सालों तक गुजरना पड़ा. नीलिमा ने बताया कि कैसे समाज और सोशल मीडिया उनके चरित्र पर सवाल उठाते हैं और उनकी तीन शादियों को लेकर उन्हें जज किया जाता है. उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है. (फोटो साभार: IMDb)

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नीलिमा की पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई थी, जिनसे उनके बड़े बेटे शाहिद कपूर हैं. इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर से शादी की, जिनसे उनके छोटे बेटे ईशान खट्टर हुए. उनकी तीसरी शादी उस्ताद रजा अली खान के साथ हुई. ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में नीलिमा का कहना है कि लोग अक्सर उनकी शादियों की गिनती तो करते हैं, लेकिन उन रिश्तों के पीछे के स्ट्रगल और टूटने की असली वजहों को कोई नहीं समझना चाहता. सोशल मीडिया पर होने वाले कमेंट आज भी उन्हें अंदर तक तकलीफ पहुंचाती हैं.
(फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नीलिमा ने सोशल मीडिया की गंदगी पर बात करते हुए एक चौंकाने वाला उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि हाल में किसी ने उनकी फोटो पर कमेंट किया कि शराब पीकर क्या हाल हो गया है. नीलिमा ने साफ किया कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगातीं, फिर भी लोग बिना किसी सच को जाने कुछ भी बोल देते हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर लोग इतनी आसानी से किसी की जिंदगी पर बयान दे देते हैं जैसे वे सब कुछ जानते हों, जबकि हकीकत कोसों दूर होती है. (फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नीलिमा ने अपनी असफल शादियों पर लग रहे इल्जामों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी पैसे या रुतबे के लिए शादी नहीं की. नीलिमा ने बताया, ‘मैंने हमेशा बहुत साधारण और टैलेंटेड लोगों से शादी की, जिनके पास उस वक्त पैसे नहीं थे. मैंने कभी किसी रिश्ते का इस्तेमाल अपने करियर को बनाने या बिजनेस में निवेश के लिए नहीं किया.’ उन्होंने अपने दम पर थिएटर, टीवी और डांस में पहचान बनाई और 27 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स जीते, लेकिन कभी इसका ढिंढोरा नहीं पीटा. (फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नीलिमा को सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि अक्सर औरतें ही दूसरी औरतों को नीचा दिखाने की कोशिश करती हैं. उन्होंने कहा कि अब वह बोलना इसलिए जरूरी समझती हैं क्योंकि अगर आप चुप रहते हैं, तो लोग आपकी कहानी को अपने हिसाब से तोड़-मरोड़ कर पेश करने लगते हैं. उनके मुताबिक, कोई भी खुशी-खुशी अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहता, लेकिन जब चीजें हाथ से निकल जाती हैं, तो अलग होना ही एकमात्र रास्ता बचता है. किसी को बदनाम करना बहुत आसान है, लेकिन उसकी जगह रहकर देखना मुश्किल.

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

पंकज कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब शाहिद सिर्फ तीन साल के थे, तब वे अलग हो गए थे. उस वक्त नीलिमा बहुत कम उम्र की थीं. उन्होंने कहा, ‘कोई भी अलग होने के लिए शादी नहीं करता, सब साथ रहने का सपना देखते हैं. शायद हम दोनों बहुत अलग किस्म के इंसान थे.’ शादी सिर्फ इस बारे में नहीं होती कि किसने क्या गलत किया, बल्कि इस बारे में होती है कि क्या दोनों की सोच और जीवन की फ्रीक्वेंसी आपस में मेल खा रही है या नहीं.
(फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

राजेश खट्टर के साथ अपनी दूसरी शादी के बारे में नीलिमा ने बताया कि वह रिश्ता टिक सकता था, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हुईं जिन्हें संभालना उनके बस में नहीं था. मुंबई जैसे शहर में स्ट्रगल और दबाव के बीच लोग अक्सर टूट जाते हैं और गलतियां कर बैठते हैं. हालांकि, नीलिमा ने इन मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी. उन्होंने कहा कि उनके दोनों बेटे शाहिद और ईशान, उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा रहे हैं, जिनकी वजह से वह हर मुश्किल के बाद दोबारा उठकर खड़ी हो सकीं.
(फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

Neelima Azeem, Neelima Azeem 3 Marriage, Neelima Azeem son, Neelima Azeem movies, Neelima Azeem dance, Neelima Azeem stuggle, नीलिमा अजीम की शादियां, नीलिमा अजीम का स्ट्रगल

नीलिमा ने इंटरव्यू के आखिर में खुद को स्वीकार करने और खुद से प्यार करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इंसान होने के नाते उनसे भी गलतियां हुईं, लेकिन वे गलतियां जानबूझकर किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं की गई थीं. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत बात कही, ‘इस दुनिया में परफेक्ट कौन है? मैंने अब खुद को माफ करना और खुद से प्यार करना सीख लिया है.’ नीलिमा की यह कहानी दिखाती है कि एक महिला को अपनी शर्तों पर जीने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. (फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *