करिश्मा तन्ना के घर गूंजेगी किलकारी, पति वरुण संग दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

करिश्मा तन्ना के घर गूंजेगी किलकारी, पति वरुण संग दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप


Last Updated:

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के चार साल बाद मां बनने वाली हैं. उन्होंने पति वरुण बंगेरा के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. इन तस्वीरों में कपल की खुशी और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए उनका उत्साह साफ झलक रहा है. अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं.

ख़बरें फटाफट

करिश्मा तन्ना के घर गूंजेगी किलकारी, पति वरुण संग दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूजZoom

करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में रचाई थी शादी.

नई दिल्ली. टीवी और ओटीटी की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने पति वरुण बंगेरा के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है. करिश्मा ने बेहद प्यारी और यादगार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जहां फैंस इस नए सफर के लिए कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में करिश्मा और वरुण का बॉन्ड देखते ही बन रहा है. एक फोटो में तो यह कपल मॉम और डैड लिखी हुई मैचिंग कैप पहने नजर आ रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को देख मुस्कुरा रहे हैं और साथ में उनके क्यूट डॉग्स भी हैं. करिश्मा की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही धूम मचा दी है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *