Last Updated:
Wrong Fridge Habits in Summer: गर्मियों में गलत तरीके से फ्रिज में खाना रखने से फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों को सलाह दी है कि कच्चे और पके हुए खाने को अलग रखें, फ्रिज का तापमान 5°C से नीचे बनाए रखें और रेफ्रिजरेटर की नियमित सफाई करें.
फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए चिकन और फल-सब्जियों को एक साथ कभी न रखें.
Common Refrigerator Mistakes: देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है और गर्म हवाओं से लोगों का बुरा हाल है. गर्मी में फ्रिज का जमकर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि खाने-पीने की चीजें ताजा बनी रहें. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खाने को फ्रिज में रख देना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही स्टोरेज करना बेहद जरूरी है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में लोगों को चेतावनी दी है कि गर्मियों में फ्रिज के अंदर खाना गलत तरीके से रखने से फूड पॉइजनिंग और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. खाना सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है.
FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फ्रिज में खाना सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. गलती करने पर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं. अधिकतर लोग फ्रिज में कच्चा मांस, चिकन, मछली या सीफूड को पके हुए खाने के साथ रख देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है. कच्चे मांस से निकलने वाला फ्लूड आसानी से फल, सब्जियों, दूध या बचे हुए खाने पर गिर सकता है और बैक्टीरिया फैला सकता है. इसे क्रॉस-कंटामिनेशन कहा जाता है. इससे बचने के लिए कच्चे मांस और सीफूड को हमेशा बंद कंटेनर में रखें और फ्रिज की निचली शेल्फ पर स्टोर करें. साथ ही पका हुआ खाना कभी भी कच्चे सामान के नीचे नहीं रखना चाहिए. बाजार से सामान लाते समय मांस और सब्जियों के लिए अलग-अलग बैग इस्तेमाल करें.
Freshness of food in your fridge depends on how carefully different foods are kept segregated.
Keep raw meat, poultry & seafood separate from other foods, both in your shopping cart and in your refrigerator.