कृति सेनन की ट्रोलिंग पर यामी गौतम के ‘लाइक’ पर बवाल, विवाद बढ़ने पर देनी पड़ी सफाई- ‘सस्ती पीआर स्ट्रेटजी’

कृति सेनन की ट्रोलिंग पर यामी गौतम के ‘लाइक’ पर बवाल, विवाद बढ़ने पर देनी पड़ी सफाई- ‘सस्ती पीआर स्ट्रेटजी’


Last Updated:

एक्ट्रेस यामी गौतम ने जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन की जीत पर तंज कसने वाले एक वीडियो को ‘लाइक’ करने पर सफाई दी है. यामी गौतम को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था कि वे कृति की सफलता से ‘इनसिक्योर’ हैं. यामी गौतम ने एक्स पर सफाई दी कि यह लाइक गलती से हुआ था और वे ‘सस्ती पीआर स्ट्रेटजी’ में यकीन नहीं रखतीं. विवाद तब शुरू हुआ, जब कृति को ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया, जबकि फैंस फिल्म ‘हक’ के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए हकदार मान रहे थे.

ख़बरें फटाफट

कृति की ट्रोलिंग पर यामी गौतम के 'लाइक' पर बवाल, विवाद बढ़ने पर देनी पड़ी सफाईZoom

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड पर एक्ट्रेसेज के फैंस की राय.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम काफी चर्चा में हैं, लेकिन वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक ‘गलत लाइक’ है. दरअसल, जी सिने अवॉर्ड्स में कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि कई फैंस का मानना था कि यामी गौतम को उनकी फिल्म ‘हक’ के लिए यह सम्मान मिलना चाहिए था. इसी बीच, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कृति सेनन की जीत पर तंज कसा गया था और यामी का एक पुराना इंटरव्यू जोड़कर उनकी तुलना की गई थी. जब लोगों ने देखा कि यामी गौतम ने इस वीडियो को ‘लाइक’ किया है, तो इंटरनेट पर उन्हें ‘इनसिक्योर’ और ‘नफरत फैलाने वाला’ कहकर ट्रोल किया जाने लगा.

विवाद बढ़ता देख यामी गौतम ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है. यामी ने सफाई देते हुए कहा कि कलाकार होने के नाते उन्हें रोज सैकड़ों पोस्ट में टैग किया जाता है और यह लाइक शायद गलती से या स्क्रॉल करते वक्त हो गया होगा. उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी बात साबित करने के लिए किसी ‘सस्ती पीआर स्ट्रेटजी’ की जरूरत नहीं है. यामी गौतम ने याद दिलाया कि उन्होंने बहुत पहले ही अवॉर्ड शोज की सच्चाई पर अपनी राय साफ कर दी थी और अब उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए किसी ट्रॉफी या वैलिडेशन की तलाश नहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *