Site icon Aaj Ki Baat

कॉकरोच से गलत नहीं डरती लड़कियां…आज के बाद आप भी खाओगे खौफ, जानिए ये कितने खतरनाक

कॉकरोच से गलत नहीं डरती लड़कियां…आज के बाद आप भी खाओगे खौफ, जानिए ये कितने खतरनाक


Last Updated:

Cockroaches Caused Diseases : क्या आप भी कॉकरोच से डरने वालों का मजाक उड़ाते रहे हैं. अगर ऐसा है तो ये न करें. डॉक्टरों के हिसाब से भी कॉकरोच से डरना जरूरी है. लोकल 18 से आगरा के चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल कहते हैं कि कॉकरोच से टाइफाइड, हैजा (कॉलरा), पेचिश, डायरिया और पेट के गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती हैं. इनके मलमूत्र से गंभीर एलर्जी और अस्थमा भी हो सकता है. डॉ. आशीष के मुताबिक, कॉकरोच अपने साथ कई तरह की गंदगी लाते हैं.

आगरा. घरों में कॉकरोच दिखना आम बात है. अक्सर कॉकरोच गंदी जगहों से होकर कई बार किचन तक पहुंच जाते है. ये किचन में रखे बर्तन और खाने को दूषित कर सकते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल बताते हैं कि कॉकरोच से टाइफाइड, हैजा (कॉलरा), पेचिश, डायरिया और पेट के गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती हैं. कॉकरोच साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया फैलाते हैं
जो दूषित भोजन के माध्यम से पेट में संक्रमण, तेज बुखार, उल्टी और पेट दर्द का कारण बन सकते हैं. डॉ. आशीष बताते हैं कि इनके मलमूत्र से गंभीर एलर्जी और अस्थमा भी हो सकता है. इससे बचने के लिए खाने को ढक कर रखें. बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छे से जरूर धुलें.

कितना जोखिम

डॉ. आशीष के मुताबिक, कॉकरोच अपने साथ कई तरह की गंदगी लाते हैं. खाने के बर्तन को गंदा कर सकते हैं. खुले में रखा खाना भी कॉकरोच के संपर्क में आने से दूषित हो सकता है. ऐसे खाने से टाइफाइड होने का डर रहता है. यदि बुखार, पेट दर्द तीन दिनों से ज्यादा समय तक रहे तो अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करना बेहद जरूरी है. कई बार मरीज लापरवाही कर देते हैं जो कई बार जोखिम भरा भी हो सकता है.

और क्या करें

डॉ. आशीष बताते हैं कि खाना खाने से पहले इस्तेमाल करने वाले बर्तन को अच्छे से जरूर धोएं. हाथों को भी धोकर ही खाना खाना चाहिए. पका हुआ या कच्चा खाना, फल आदि को हमेशा किसी बर्तन से ढक कर रखें. घरों ने यदि कॉकरोच हैं तो उनके रास्तों को ब्लॉक कर दें.  किचन में दरार, गड्डों आदि जगहों को बंद कर दें ताकि कॉकरोच या दूसरे कोई कीट वहां छुपे न. बाहर मिलने वाले सोल्यूशन का भी इस्तेमाल कर उन्हें भगाया जा सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version