Site icon Aaj Ki Baat

क्या खाली पेट दालचीनी खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई हकीकत

क्या खाली पेट दालचीनी खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई हकीकत


Last Updated:

Cinnamon Reduce Cholesterol: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी को एक असरदार औषधि माना जाता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें तो खाली पेट दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से राहत मिल सकती है और हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है. हालांकि दालचीनी का सेवन बेहद सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

दालचीनी का सही तरीके से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है.

Cinnamon Health Benefits: कोलेस्ट्रॉल को हार्ट डिजीज की बड़ी वजह माना जाता है. यही वजह है कि लोगों को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखना चाहिए, ताकि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सके. गलत खान-पान और सुस्त लाइफस्टाइल के कारण नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर दवाएं देते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या शुरुआती स्तर पर हो, तो इसे नेचुरल तरीकों से भी कंट्रोल किया जा सकता है. आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पा सकते हैं और हार्ट हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं.

यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीयूष माहेश्वरी ने News18 को बताया कि आयुर्वेद में दालचीनी को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. सही तरीके और सही मात्रा में खाली पेट इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है. यह मसाला केवल स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने और धमनियों की सफाई के लिए भी जाना जाता है. दालचीनी में कई सक्रिय यौगिक और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. आयुर्वेद में इसे कफ और वात नाशक माना गया है. जब खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर में लिपिड मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. दालचीनी का नियमित सेवन न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल, बल्कि ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी या एक चुटकी दालचीनी पाउडर लेने से कोलेस्ट्रॉल से राहत मिल सकती है. खाली पेट सेवन करने से इसके औषधीय गुण ब्लड स्ट्रीम में जल्दी अवशोषित होते हैं. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है, जो कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में मदद करता है. जब शरीर में शुगर लेवल संतुलित रहता है, तो लिवर द्वारा कोलेस्ट्रॉल उत्पादन की प्रक्रिया भी नियंत्रित होती है. इसके अलावा यह धमनियों में जमा फैट को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है, जिससे रक्त का संचार सुचारू होता है. इससे हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है.

डॉक्टर माहेश्वरी ने बताया कि दालचीनी कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है, लेकिन इसे चमत्कारी औषधि समझना गलत होगा. हकीकत यह है कि यह केवल एक सपोर्टिव औषधि के रूप में काम करती है. अगर आपकी डाइट में अत्यधिक फैट और शुगर शामिल है, आप शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो केवल दालचीनी खाने से कोलेस्ट्रॉल कम नहीं होगा. डॉक्टर सलाह देते हैं कि इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ जोड़ना अनिवार्य है. यह दवा का विकल्प नहीं, बल्कि उपचार की प्रक्रिया को तेज करने वाला एक प्राकृतिक सप्लीमेंट है. इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान भी हो सकता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version