Site icon Aaj Ki Baat

क्या बच्चों को जायफल देना चाहिए? आयुर्वेद से जाने फायदे, मात्रा, खिलाने से पहले क्या बरतें सावधानियां

क्या बच्चों को जायफल देना चाहिए? आयुर्वेद से जाने फायदे, मात्रा, खिलाने से पहले क्या बरतें सावधानियां


Jaifal benefits for kids: मौसम बदलता है तो बच्चे सबसे पहले बीमार पड़ते हैं. सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार, पेट खराब होना आदि बच्चों को जल्दी होता है. दरअसल, इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिसके कारण ये जल्दी इंफेक्शन से प्रभावित होते हैं. ऐसे में आप अपने बच्चों को कई तरह की दवाइयां खिला देते होंगे, लेकिन बच्चों को खुद से दवा खिलाने से बेहतर है कि उन्हें कुछ घरेलू उपचार से ठीक करने की कोशिश करें. कुछ हर्ब्स, मसाले के इस्तेमाल से कोई भी नुकसान नहीं होता है. बदलते मौसम में आप अपने बच्चों को जायफल (Nutmeg) भी दे सकते हैं. जायफल भूरे रंग का एक सख्त मसाला, जिसे पाउडर की तरह कई व्यंजनों में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जानिए यहां बच्चों के लिए जायफल कैसे है फायदेमंद…

बच्चों के लिए जायफल के फायदे

-आयुर्वेद में जायफल को वात-शामक, पाचक और मेध्य माना गया है. यह इम्यूनिटी से लेकर मस्तिष्क को पोषण देने में मदद करता है. इससे पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, ब्लोटिंग, अपच आदि में भी आराम मिलता है, लेकिन इसके सेवन का सही तरीका आपको जरूर जान लेना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-आयुर्वेद के अनुसार, जायफल स्वभाव से तीक्ष्ण होता है, इसलिए बच्चों को जायफल देने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

-बच्चों को जायफल सीधे नहीं देना चाहिए. पहले उसे दूध में उबालें, तब दें. दही में भी मिक्स करके दे सकते हैं. घी में पकाकर भी दिया जाता है. दूध में घिसकर बच्चों को बहुत थोड़ी मात्रा में देना चाहिए.

-सबसे पहले जायफल को थोड़ी देर दूध में उबालें. इससे जायफल की गर्म और तीखी तासीर कम होती है. इसके औषधीय गुण भी बढ़ जाते हैं.

-इसके चुटकीभर सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. बैचेनी कम होती है. पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. सर्दी, खांसी-जुकाम में आराम मिलता है.

-अगर बच्चा ठीक से सो नहीं पाता है, तब भी कम मात्रा में इसे आप बच्चे को दे सकते हैं. यह तंत्रिक तंत्र को शांत करके बच्चों को गहरी नींद लाने में मदद करता है.

-6 महीने से कम उम्र के बच्चे को बिना चिकित्सक की सलाह के जायफल बिल्कुल भी न दें. बच्चे का पेट खराब है, तो भी जायफल न दें.



Source link

Exit mobile version