Site icon Aaj Ki Baat

क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात


Last Updated:

Weight Loss Drugs and Hair Loss: वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक और वेगोवी का इस्तेमाल दुनिया भर में खूब किया जा रहा है. अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन साइड इफेक्ट से अनजान हैं. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि इन दवाओं को लेने से बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन ड्रग्स से तेजी से वजन घटने के कारण ऐसा होता है. हालांकि हेयर लॉस की समस्या टेंपररी होती है और समय के साथ ठीक हो जाती है.

नई स्टडी की मानें तो ओजेम्पिक और वेगोवी से हेयर लॉस हो सकता है, लेकिन यह टेंपररी होता है.

Ozempic and Hair Loss Risk: वेट लॉस दवाओं का जिक्र होता है, तो अधिकतर लोगों की जुबां पर ओजेम्पिक (Ozempic) और वेगोवी (Wegovy) का नाम सबसे पहले आता है. ओजेम्पिक को टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह वेट लॉस में भी बेहद कारगर होती है. वेगोवी को खासतौर से वेट लॉस के लिए तैयार किया गया है. आजकल तमाम लोग सोशल मीडिया पर देखकर इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे इनके साइड इफेक्ट्स से पूरी तरह अनजान हैं. एक नई स्टडी में सामने आया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से कुछ लोगों में बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समस्या अधिकतर लोगों में टेंपररी होती है और सही केयर से ठीक हो सकती है.

वेट लॉस ड्रग्स से क्यों झड़ते हैं बाल?

स्वास्थ्य से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक क्लीनिकल ट्रायल्स में ओजेम्पिक दवा में बाल झड़ने जैसा कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया, लेकिन वेगोवी के ट्रायल्स में यह समस्या थोड़ी ज्यादा देखने को मिली. दोनों दवाओं में सेमाग्लूटाइड नाम का एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है, लेकिन वेगोवी में इसकी मात्रा ज्यादा होती है. वेगोवी को खासतौर पर वजन घटाने के लिए मंजूरी दी गई है. यही कारण है कि इससे जुड़े साइड इफेक्ट कुछ मामलों में ज्यादा स्पष्ट हो सकते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाल झड़ना इन दवाओं का सीधा साइड इफेक्ट नहीं है, बल्कि यह शरीर में होने वाले बदलावों का परिणाम होता है. जब कोई व्यक्ति तेजी से वजन कम करता है, तो शरीर पर फिजिकल स्ट्रेस बढ़ जाता है. इससे हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी हो सकती है, जो बालों की जड़ों को प्रभावित करती है. इसी वजह से टेलोजन एफ्लुवियम नामक कंडीशन पैदा हो सकती है, जिसमें अचानक बड़ी संख्या में बाल झड़ने लगते हैं.

क्या है टेलोजन एफ्लुवियम कंडीशन?

यूएस के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट बताती है कि टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) एक टेंपररी कंडीशन है, बालों के फॉलिकल समय से पहले रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं और फिर कुछ महीनों बाद तेजी से झड़ने लगते हैं. यह परेशानी आमतौर पर किसी ट्रिगर जैसे तेजी से वजन घटना या कैलोरी की कमी के 3 से 6 महीने बाद दिखाई देती है. अच्छी बात यह है कि यह परमानेंट गंजेपन का कारण नहीं बनती और समय के साथ बाल दोबारा उगने लगते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बाल टेलोजन एफ्लुवियम के कारण झड़ रहे हैं, तो आमतौर पर 6 से 9 महीनों के भीतर बाल दोबारा उगने लगते हैं. अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है.

इन वजहों से भी झड़ सकते हैं बाल

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ब्लड टेस्ट करवाकर यह जांचना चाहिए कि कहीं शरीर में आयरन, विटामिन D, जिंक या अन्य पोषक तत्वों की कमी तो नहीं है. डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी है, क्योंकि बालों के निर्माण में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर मल्टीविटामिन या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं. बालों की देखभाल के लिए हार्श केमिकल, ज्यादा हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचना चाहिए. इसके अलावा वजन बहुत तेजी से घटाने के बजाय धीरे-धीरे और नेचुरल तरीकों से घटाने की कोशिश करनी चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version