गर्मियों में किसी औषधि से कम नहीं सफेद पेठे का जूस, शरीर रखे कूल, डिहाइड्रेशन का सस्ता इलाज, जान लें सेवन का तरीका

गर्मियों में किसी औषधि से कम नहीं सफेद पेठे का जूस, शरीर रखे कूल, डिहाइड्रेशन का सस्ता इलाज, जान लें सेवन का तरीका


Ash Gourd Juice health benefits: गर्मियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां, फल मार्केट में मिलने शुरू हो जाते हैं. सर्दियों में जो आप खाते थे, उन चीजों को बदलकर आपको गर्मियों के अनुसार खानपान करना होगा, ताकि आप हेल्दी रह सकें. शरीर डिहाइड्रेशन से ग्रस्त न हो. हालांकि, घर के कुछ सदस्य खासकर बच्चे सब्जियां खाने में काफी नखरे दिखाते हैं. लेकिन इन सब्जियों में ही छिपा है सेहतमंद रहने का सीक्रेट. तोरी, साग, करेला, टिंडे, लौकी के साथ ही काफी लोग सफेद पेठा भी देखकर दूर भागते हैं, लेकिन सफेद पेठा बहुत ही हेल्दी सब्जी है. इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो शरीर को रोगों से दूर रखते हैं. सफेद पेठे का इस्तेमाल वर्षों से पारंपरिक रूप से बड़ियां और मिठाइयां बनाने में किया जाता है. यदि आप सफेद पेठे की बनी सब्जी नहीं खा सकते हैं, तो इसका जूस बनाकर पिएं. इसका जूस भी औषधीय गुणों का खजाना है और गर्मियों के लिए भी बेस्ट है. चलिए जानते हैं सफेद पेठे से तैयार जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या होते हैं.

सफेद पेठे के जूस में मौजूद पोषक तत्व

सफेद पेठे का जूस गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये बहुत ही हल्का होता है. आसानी से पच जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि. विटामिंस में विटामिन सी, बी1 या थायमिन, बी2 या राइबोफ्लेविन, बी2 या नायसिन होते हैं. मिनरल्स में सफेद पेठे में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि होते हैं. पानी की मात्रा लगभग 95 प्रतिशत होती है, इसलिए इसे आप गर्मियों में पीकर डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में कारगर होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सफेद पेठे का जूस पीने के सेहत लाभ

-बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका जूस औषधीय गुणों का खजाना है. प्रतिदिन एक गिलास सफेद पेठा (Ash Gourd Juice) का जूस पीने से शरीर कई बीमारियों से दूर रह सकता है. पेट की जलन, गैस आदि को शांत करता है.

-आयुर्वेद के अनुसार, सफेद पेठे की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इससे बनी सब्जी, जूस आप जो भी खाएंगे-पिएंगे, आपके शरीर को ठंडक का अहसास होगा. पेट अंदर से कूल रहेगा. ठंडी तासीर की वजह से ही गर्मियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है.

-सफेद पेठे का जूस त्रिदोष को संतुलित करता है. शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है. वजन कम करने वालों के लिए भी ये बेस्ट वेट लॉस ड्रिंक साबित हो सकती है.

-किडनी, लिवर के लिए भी ये जूस बेस्ट है. इनकी सफाई करता है. टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में कारगर है. सफेद पेठे में लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है. ऐसे में गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ये जूस आप पी सकते हैं.

– हर दिन आप सफेद पेठे के जूस का सेवन करते हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचे रह सकते हैं. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रक्त धमनियों और हृदय पर दबाव बनाता है, जिससे खून को पंप करने में परेशानी होती है. सफेद पेठे में विटामिन बी-12 और विटामिन सी होते हैं. ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं. ऐसे में आप इंफेक्शन, छोटे-मोटे रोगों से बार-बार परेशान होने से बचे रह सकते हैं.

सफेद पेठे का जूस बनाने का तरीका

सफेद पेठे को छील कर मोटा-मोटा काट लें. बीज अलग कर दें. मिक्सर में कटे हुए पेठे, कुछ ताजी पुदीने की पत्तियां, काली मिर्च, फ्रेश हरी धनिया की पत्ती मिलाकर पीसें. अब इसे मलमल के कपड़े से एक गिलास में छान लें. आप चाहें तो इसमें नींबू का रस, हल्का नमक, बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं. इसे फ्रेश ही पिएं. स्टोर करके रखें नहीं. जूस के औषधीय गुणों को बढ़ाने के लिए इसमें नारियल का पानी भी डाल सकते हैं.

सफेद पेठे का जूस पीने का सही समय

सफेद पेठे का जूस पीने का बेस्ट तरीका ये है कि आप इसे सुबह के समय खाली पेट पिएं. शाम में भी आप इसे पी सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *