Site icon Aaj Ki Baat

गर्मियों में दिल के मरीज जरूर खाएं ये 5 फल, हेल्दी रहेगा हार्ट, जानें क्या-क्या होंगे फायदे

गर्मियों में दिल के मरीज जरूर खाएं ये 5 फल, हेल्दी रहेगा हार्ट, जानें क्या-क्या होंगे फायदे


 

Summer Fruits for healthy heart: गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड, शीतल रखना जरूरी है. आग बरसाने वाली धूप, लू के थपेड़े न सिर्फ आपकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर के अंदर के अंगों को भी हानि पहुंचाते हैं. अगर आप गर्मियों के सीजन में पर्याप्त लिक्विड डाइट नहीं लेते तो डिहाइड्रेशन हो सकता है. शरीर में पानी की कमी से आंतें, लिवर, किडनी सभी प्रभावित होते हैं. गर्मियों में कुछ खास अंगों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है. बात करें हार्ट पेशेंट की तो उन्हें गर्मियों में कुछ फ्रू्ट्स जरूर खाएं. आप बेरीज खाएं जैसे स्ट्ऱॉबेरी, ब्लैक बेरी, ब्लू बेरी खाएं, क्योंकि ये सभी ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन को गर्मियों में कम करते हैं. इसके साथ ही खरबूज, तरबूजा, खीरा, ककड़ी, संतरा आदि पानी, विटामिन सी के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरपूर फल खाएं. Dr Navin Agrawal नाम के यू्ट्यूब चैनल पर डॉ. नवीन बता रहे हैं कि गर्मियों में दिल के मरीजों को कौन-कौन से फल खाने चाहिए, इनके फायदे क्या हैं और इन्हें किस तरीके से डाइट में शामिल करें.



Source link

Exit mobile version