Site icon Aaj Ki Baat

गर्मियों में बादाम खाने चाहिए या नहीं? अधिकतर लोगों के मन में होता है यह सवाल, एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब

गर्मियों में बादाम खाने चाहिए या नहीं? अधिकतर लोगों के मन में होता है यह सवाल, एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब


Last Updated:

Almonds in Summer: बादाम की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से लोग इसे गर्मी के मौसम में अवॉइड करते हैं. डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि गर्मियों में बादाम खाना सुरक्षित है, लेकिन सही मात्रा और तरीके का ध्यान रखना जरूरी है. भीगे हुए बादाम सीमित मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और गर्मी का असर भी कम होता है.

गर्मियों में रातभर पानी में भिगोकर बादाम का सेवन किया जा सकता है.

Right Way to Eat Almonds in Summer: गर्मी के मौसम में लोगों का मन ठंडी चीजें खाने का करता है. सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग खानपान में काफी बदलाव कर लेते हैं. माना जाता है कि गर्मियों में उन फूड्स को अवॉइड करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म होती है. ऐसी चीजों का सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है. ड्राई फ्रूट्स के शौकीन लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या गर्मी में बादाम खाना सही है? लोगों को लगता है कि बादाम गर्म तासीर वाला होता है, इसलिए इसे गर्मियों में नहीं खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में भी बादाम का सेवन किया जा सकता है, लेकिन इसका तरीका सही होना चाहिए. ज्यादा मात्रा में बादाम का सेवन करने से नुकसान हो सकता है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बादाम सेहत के लिए एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है. इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन E और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और दिमाग को तेज रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में भी शरीर को इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इस वजह से गर्मी के मौसम में भी बादाम खा सकते हैं. हालांकि गर्मियों में बादाम खाने का तरीका बदलना जरूरी होता है. सूखे बादाम खाने के बजाय उन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छिलका हटाकर खाना बेहतर होता है. भिगोने से बादाम की गर्म तासीर कम हो जाती है और यह पचने में भी आसान हो जाता है. इससे शरीर में गर्मी बढ़ने की आशंका कम रहती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि गर्मी में बादाम की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. गर्मियों में रोज 4 से 6 भीगे हुए बादाम खाना पर्याप्त माना जाता है. ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए संतुलन बनाए रखना ही सबसे जरूरी है. अगर आप बादाम को ठंडे फूड्स जैसे दूध, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाएंगे, तो इसका असर और भी संतुलित हो जाता है. यह शरीर को ठंडक बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही जरूरी पोषण भी देता है. खासकर बच्चों और कामकाजी लोगों के लिए यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर हो सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में बादाम खाना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में लेना चाहिए. बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और कई फायदे मिलते हैं. हर मौसम में बादाम का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए. इसके अलावा अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें. सही जानकारी और संतुलित आहार के साथ आप हर मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version