Site icon Aaj Ki Baat

गर्मियों में सेहत का खजाना है यह हरी सब्जी, पेट से लेकर शरीर की कई समस्याओं में कारगर! एक्सपर्ट से जानिए फायदे

गर्मियों में सेहत का खजाना है यह हरी सब्जी, पेट से लेकर शरीर की कई समस्याओं में कारगर! एक्सपर्ट से जानिए फायदे


Last Updated:

Health Tips: अक्सर लोग भिंडी को आम सब्जी मानते हैं, लेकिन यह सब्जी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के हिसाब से इसका फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है. भिंडी हर जगह पाई जाती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि भिंडी खाने के क्या-क्या फायदे हैं.

बाराबंकी: वैसे हरी सब्जियों में भिंडी एक बेहद लोकप्रिय और पौष्टिक सब्जी मानी जाती है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भिंडी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के हिसाब से इसका फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है. भिंडी हर जगह पाई जाती है.

अगर इसका सही से नियमित सेवन किया जाए, तो ये हमारे शरीर में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाती है. भिंडी एक हरी सब्जी है, जिसका उपयोग सभी करते हैं. यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है और स्वास्थ्यवर्धक भी है. यह लिवर, हड्डियों में दर्द पाचन और स्किन जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद मानी गई है.

इन समस्याओं से दिलाता घुटकारा
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा एमडी मेडिसिन ने बताया कि हरी सब्जियों में भिंडी एक बहुत उपयोगी सब्जी है. इसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं. अगर किसी को हड्डियों में तकलीफ या दर्द बना रहता है, उन्हें भिंडी की सब्जी का ज्यादा सेवन करना चाहिए, इससे काफी लाभ मिलता है. साथ ही जिसको स्किन की प्रॉब्लम है या लीवर सही नहीं रहता, वहां पर भिंडी का उपयोग करने से तमाम तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं.

रोज खाली पेट 4 कच्ची भिंडी खाएं
वही भिंडी के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. इसके अलावा जिन्हें धात की प्रॉब्लम है, उन्हें रोज सुबह खाली पेट 4 भिंडी कच्ची खाना चाहिए. इससे काफी फायदा होता है. वहीं जिन लोगों को भिंडी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उनमें छोटे बच्चे हैं या जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी है, उन्हें ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. साथ ही साथ बहुत से ऐसे पदार्थ हैं जिनके साथ भिंडी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version