Last Updated:
Summer Home Remedies: ऐसे में अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं, तो महंगे ड्रिंक्स की जगह इन देसी नुस्खों को अपनाएं क्योंकि ये सस्ते भी हैं, आसान भी हैं और सबसे जरूरी बात असरदार भी हैं.
Summer Home Remedies: निमाड़ में इन दिनों गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. ऐसे में हर कोई खुद को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहा है, लेकिन आज भी दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खे सबसे ज्यादा कारगर माने जाते हैं… जो न सिर्फ गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाते हैं.
डॉक्टर अनिल पटेल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें और डिहाइड्रेशन से बचाएं. ऐसे में पुदीना सबसे असरदार माना जाता है. अगर 10-15 पुदीने की पत्तियों को पीसकर एक गिलास पानी में काला नमक डालकर पिया जाए, तो ये शरीर को तुरंत ठंडक देता है और पाचन को भी दुरुस्त करता है. वहीं, पुदीने का पानी उबालकर ठंडा करके चेहरे पर स्प्रे करने से भी त्वचा को राहत मिलती है और धूप से होने वाली जलन कम होती है.
गर्मी से ऐसे करें बचाव
गर्मी में नींबू और शहद का पानी भी काफी फायदेमंद माना जाता है. एक गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से बचाव होता है. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कमजोरी भी दूर करता है. अगर पेट में गर्मी ज्यादा लग रही हो, तो सौंफ का शरबत भी एक अच्छा उपाय है. एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छान लें और उसमें थोड़ी मिश्री मिलाकर पी लें. इससे पेट की गर्मी शांत होती है और शरीर को ठंडक मिलती है.
इसके अलावा धनिया भी गर्मी में काफी फायदेमंद होता है. ताजा धनिये का रस निकालकर पानी में मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पेट ठंडा रहता है. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू भी मिलाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं, तो महंगे ड्रिंक्स की जगह इन देसी नुस्खों को अपनाएं क्योंकि ये सस्ते भी हैं, आसान भी हैं और सबसे जरूरी बात असरदार भी हैं. इस तरीके से आप गर्मी से बच सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

