‘ग्लैमर से ज्यादा रोल की गरिमा जरूरी’, ‘सिस्टम’ को लेकर ज्योतिका का खुलासा, फीमेल डायरेक्टर को लेकर कही बड़ी बात

‘ग्लैमर से ज्यादा रोल की गरिमा जरूरी’, ‘सिस्टम’ को लेकर ज्योतिका का खुलासा, फीमेल डायरेक्टर को लेकर कही बड़ी बात

Last Updated:

साउथ और बॉलीवुड में एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिस्टम’ के प्रमोशन के दौरान महिला निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि फीमेल डायरेक्टर के साथ काम करते हुए वह ज्यादा सहज और कंफर्टेबल महसूस करती हैं.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सूर्या की पत्नी एक्ट्रेस ज्योतिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं. यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसलिए पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में बिजी है.

मुंबई में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान ज्योतिका ने फिल्म, अपने किरदार और डायरेक्टर के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं.

ज्योतिका ने फिल्म की डायरेक्टर अश्वनी अय्यर तिवारी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि महिला निर्देशक के साथ काम करना उनके लिए काफी अलग और ज्यादा कंफर्टेबल अनुभव रहा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Suriya Tamil actor, Suriya garment factory job, Suriya early life, Suriya Sivakumar son, Suriya Nerukku Ner debut, Soorarai Pottru National Award, Suriya Karuppu movie, Suriya Vishwanath & Sons

एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर उन्हें एक अलग तरह की सहजता महसूस हुई. उनके मुताबिक, कई बार कलाकार चाहते हैं कि उनके किरदार और सोच को स्क्रीन पर सही तरीके से दिखाया जाए और अश्विनी अय्यर तिवारी ने इस बात को बखूबी समझा.

Suriya Tamil actor, Suriya garment factory job, Suriya early life, Suriya Sivakumar son, Suriya Nerukku Ner debut, Soorarai Pottru National Award, Suriya Karuppu movie, Suriya Vishwanath & Sons

ज्योतिका ने कहा कि फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी थे, जिन्हें चाहें तो ज्यादा ग्लैमरस बनाया जा सकता था, लेकिन डायरेक्टर ने ऐसा करने के बजाय किरदारों की गरिमा को अहमियत दी. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई.

उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्हें और सोनाक्षी सिन्हा को काफी सम्मानजनक तरीके से दिखाया गया है.अपने रोल के बारे में बात करते हुए ज्योतिका ने बताया कि वह फिल्म में स्टेनोग्राफर का किरदार निभा रही हैं. इस रोल में उन्हें लगातार टाइपिंग और कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हुए दिखना था.

ज्योतिका के मुताबिक, इस रोल के लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ी, लेकिन छोटी-छोटी चीजों पर मेहनत करनी पड़ी. उनके लिए सबसे जरूरी था किरदार की भावनाओं को सही तरीके से दिखाना.बता दें कि फिल्म सिस्टम 22 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *