Last Updated:
पुराने दौर के कुछ कलाकार ऐसे थे, जिनकी एक्टिंग इतनी असली लगती थी कि लोग उन्हें देखकर भूल जाते थे कि वो सिर्फ अभिनय कर रहे हैं. ऐसे ही शानदार एक्टर थे बलराज साहनी के साथ भी एक बार कुछ ऐसा ही हुआ था.

हर रोल से मचा दिया था तहलका
नई दिल्ली. बलराज साहनी अपने दौर के बेहतरीन अभिनेता थे. उनकी इसी दमदार एक्टिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा फिल्म दो बीगा जमीन की शूटिंग के दौरान का है. यह फिल्म 1953 में रिलीज हुई थी और आज भी इसे क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है.
इस किस्से के बारे में खुद निरूपा रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता में हो रही थी और इसे डायरेक्ट कर रहे थे बिमल रॉय. फिल्म में वह और बलराज साहनी पति-पत्नी के रोल में थे.
सीन को रियल बनाने के लिए उठाया जोखिम
एक सीन में दोनों को सड़क पार करनी थी. डायरेक्टर ने प्लान बनाया कि कैमरा एक टैक्सी में छुपाकर रखा जाएगा और दोनों को बिल्कुल आम लोगों की तरह सड़क पार करनी होगी, ताकि सीन नैचुरल लगे.जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, बलराज साहनी सड़क पार करते वक्त हल्के से चोटिल हो गए. यह देखकर वहां मौजूद लोग गुस्से में आ गए. भीड़ को लगा कि कोई आदमी अपनी पत्नी के साथ लापरवाही कर रहा है.
लोगों को हुई थी गलतफहमी
लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे और दोनों को समझाने लगे कि सड़क ऐसे पार नहीं करते. किसी को यह अंदाजा ही नहीं था कि वहां फिल्म की शूटिंग चल रही है. निरूपा रॉय ने बताया कि वह और बलराज साहनी खुद हैरान रह गए थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि भीड़ को कैसे बताया जाए कि यह सब एक फिल्म का हिस्सा है. असल में बलराज साहनी की एक्टिंग इतनी सच्ची थी कि लोग उसे असली घटना समझ बैठे.बाद में समझाने के बाद लोग उन पर बुरी तरह भड़क गए थे. उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी.
बता दें कि बलराज साहनी का असली नाम युधिष्ठिर साहनी था. उनका जन्म 1 मई 1913 को रावलपिंडी में हुआ था. वह इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन से जुड़े थे और 1946 में फिल्म ‘इंसाफ’ से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म दो बीगा जमीन से ही मिली. इस फिल्म में उन्होंने एक गरीब किसान का किरदार निभाया था, जिसे देश-विदेश में काफी सराहना मिली. यहां तक कि इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी सराहा गया था.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें