Last Updated:
मंगेशकर परिवार ने संगीत के बाद अब समाज सेवा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी दोनों दिवंगत बहनों, सुर कोकिला लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की घोषणा की है. इसके लिए एक बड़ी जमीन भी अधिग्रहित कर ली गई है, यह अस्पताल न केवल इन दोनों महान गायिकाओं को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि होगा, बल्कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के जरिए लाखों लोगों के लिए जीवनदायिनी भी साबित होगा.

सोमवार को हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार.
नई दिल्ली. मंगेशकर परिवार की संगीत विरासत अब समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रही है. सुर कोकिला लता मंगेशकर और हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुकीं आशा भोसले की याद में एक भव्य अस्पताल का निर्माण किया जाएगा. दिग्गज संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने घोषणा की है कि वह अपनी दोनों बहनों के सम्मान में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनवाएंगे. यह अस्पताल मानवता की सेवा को समर्पित होगा, जिससे आम लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.
हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम कोशिश कर रहे हैं कि यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बने. हमने इसके लिए काफी बड़ी जमीन ले ली है. बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है.’ उम्मीद है कि इस अस्पताल का नाम लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज या लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान रखा जाएगा.
म्यूजियम भी बनवाएगा मंगेशकर परिवार
इसके साथ ही हृदयनाथ मंगेशकर एक म्यूजियम बनाने की भी योजना बना रहे हैं, जिसमें मंगेशकर परिवार की समृद्ध संगीत विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. इस म्यूजियम में लोग इंटरैक्टिव तरीके से संगीत सीख भी सकेंगे.
सोमवार को हुआ आशा भोसले का अंतिम संस्कार
इन सितारों ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
शान और सुदेश भोसले ने आशा भोसले के प्रसिद्ध गाने ‘अभी न जाओ छोड़कर’ को गाकर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. श्रेया घोषाल ने भी लंदन में अपने अनस्टॉपेबल वर्ल्ड टूर के दौरान आशा भोसले के लोकप्रिय गाने ‘अभी न जाओ छोड़कर’ और ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ गाकर उन्हें याद किया. आशा भोसले के आवास पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें