Last Updated:
बॉलीवुड की वो आउटसाइडर एक्ट्रेस जिसने यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस के परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं था. असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री को करीब से जानने के बाद भूमि पेडनेकर फिल्मी पर्दे पर कदम रखा.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस ने साल 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘दम लगा हाईसा’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो एक ज्यादा वजन की महिला के रोल में दिखी थीं. डेब्यू फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने कई किलो वजन बढ़ाया था. फिल्म के लिए एक्ट्रेस को काफी सराहा गया था. उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

भूमि पेडनेकर ने इसके बाद ‘बाला’ और ‘पति-पत्नी और वो’ में काम किया था. उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन ये फिल्में कमर्शियल तौर सक्सेस नहीं हो पाईं. पिछले साल एक्ट्रेस की वेब सीरीज की ‘द रॉयल्स’ रिलीज हुई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भूमि पेडनेकर के अभिनय को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था. एक्ट्रेस को उनके लुक्स और खासतौर पर लिप्स की वजह से काफी ट्रोल किया गया था. द रॉयल्स को भूमि पेडनेकर के अबतक के करियर का सबसे खराब प्रदर्शन कहना गलत नहीं होगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भूमि पेडनेकर ने द रॉयल्स के सीजन 2 छोड़ दिया है. वो इस सीरीज के दूसरे सीजन का पार्ट नहीं होंगी. नेटफ्लिक्स की रॉयल ड्रामा सीरीज द रॉयल्स जल्द ही दूसरे सीजन के साथ लौटने वाली है, लेकिन इस बार शो में लीड रोल में नजर आईं भूमि इसका हिस्सा नहीं होंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

पिछले सीजन में भूमि और ईशान खट्टर ने लीड रोल अदा किया था. इसके साथ ही दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने द रॉयल्स से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार पहले सीजन के बाद ही शो के दूसरे सीजन को रीन्यू कर दिया गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

नया सीजन मुख्य रोमांटिक ट्रैक से हटकर रॉयल परिवार और पहले सीजन में दिखाए गए बड़े संसार पर फोकस करेगा. मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि मेकर्स और भूमि पेडनेकर के बीच कोई मतभेद नहीं हुआ है लेकिन अब सीरीज की कहानी नया मोड़ लेने वाली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

सूत्र ने कहा, ‘जब आप रोमांस करते हैं, तो कहानी ही आगे बढ़ती है. जब शो आया, तो दर्शकों को परिवार, ईशान, साक्षी, जीनत और द रॉयल्स की दुनिया ज्यादा पसंद आई, जो अलग महसूस होती है. हमने सीजन 1 को अधूरे रोमांस पर छोड़ा था. उसे आगे बढ़ाने का कोई फैसला नहीं था. भूमि के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ. मेकर्स बस कहानी को ऑर्गेनिक तरीके से आगे बढ़ने दे रहे हैं’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)

बता दें, द रॉयल्स को क्रिटिक्स का कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था. शो की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी खराब है. इसमें भूमि के अभिनय को काफी ट्रोल किया गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि भूमि ने ट्रोलिंग की वजह से दूसरे सीजन से दूरी बना ली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम bhumisatishpednekkar)