जेन-जी ​के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड; खरीदारी 44% बढ़ी:ग्लोबल सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार 27 लाख करोड़ का, 2030 तक 42 लाख करोड़ का अनुमान

जेन-जी ​के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड; खरीदारी 44% बढ़ी:ग्लोबल सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार 27 लाख करोड़ का, 2030 तक 42 लाख करोड़ का अनुमान




ब्रिटेन के जेन-जी युवा इवान फ्राई का जन्म तब हुआ, जब लोग जेब में नोकिया 1100 फोन रखते थे। उस समय मोबाइल भी स्क्रीन पर समय दिखाने लगे थे। लोगों को चिंता थी कि कहीं माेबाइल पारंपरिक कलाई घड़ियों की जगह न ले लें। पूरी जिंदगी फ्राई ने आईफोन, लैपटॉप, टीवी और यहां तक कि बाथरूम के शीशों पर भी समय देखा। इसके बावजूद उन्होंने 50 साल पुरानी 35 से ज्यादा विंटेज घड़ियां इकट्ठा कीं। इनकी कीमत 90 हजार से 3 लाख रुपए तक है। फ्राई के पास सबसे कीमती घड़ी टैग ह्यूअर कैरेरा है, जिसे उन्होंने लगभग 3 लाख रुपए में खरीदा है। फ्राई का सपना ‘एच मौसेर’ की घड़ी पहनने का है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। केवल फ्राई ही नहीं ज्यादातर जेनी-जी (29 साल तक के युवा) में विंटेज घड़ियों का क्रेज बढ़ा है। पुरानी लग्जरी घड़ियां बेचने वाली कंपनी बेजल के मुताबिक, जेन जी ग्राहक कंपनी की लगभग एक-तिहाई घड़ियां खरीदते हैं। कंपनी के सीईओ क्वैड वॉकर बताते हैं ‘अब घड़ी कंपनियां युवाओं पर फोकस कर रही हैं। आज जेन-जी ग्राहक ही घड़ी खरीदने पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं।’ क्रोनो-24 की रिपोर्ट के मुताबिक, सेकेंडरी (विंटेज /प्री-ओन्ड) वॉच मार्केट में जेन-जी की हिस्सेदारी बढ़ी है। 2018 के बाद जेन-जी के बीच ड्रेस/विंटेज स्टाइल घड़ियों की खरीदारी 44% बढ़ी है। ग्लोबल विंटेज/सेकेंड-हैंड घड़ियों का बाजार 26-27 लाख करोड़ रुपए का है। यह बाजार सालाना लगभग 9% बढ़ रहा है और 2030 तक 42 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। ऑनलाइन विंटेज घड़ी बेचने वाली दाहयन ली बताती हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स हैं। इनमें 45% से ज्यादा जेन-जी हैं। वे कहती है, ‘ये लोग डिजिटल माहौल में पले-बढ़े हैं, लिहाजा उनके अंदर पुरानी चीजों की चाहत ज्यादा है।’ बदला ट्रेंड, घड़ियों में जेंडर की दीवार टूटी दाहयन कहती हैं कि कई पुरुष ग्राहक छोटी और महिलाओं की घड़ियों के शौकीन हैं। मैंने पुरुषों को भी ऐसी कई घड़ियां बेची हैं, जिन्हें आमतौर पर महिलाओं की घड़ी माना जाता है। वे कहती है ‘कुछ लड़कियां भी पुरुषों की घड़ियां पसंद करती हैं।’ फ्राई के पास ऐसी कई घड़ियां हैं, जो महिलाओं के लिए डिजाइन हुई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *