Site icon Aaj Ki Baat

डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! तीन दोस्तों का कमाल, हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका – News18 हिंदी

डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! तीन दोस्तों का कमाल, हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका – News18 हिंदी


X

डॉक्टर सिर्फ बात करेंगे, पर्चा लिखेगा AI! हेल्थकेयर सेक्टर में मचेगा तहलका

 

Ashwin AI App: भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा डिजिटल बदलाव आने वाला है. आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर और उनके दो दोस्तों ने मिलकर Ashwin AI विकसित किया है. जो डॉक्टरों और मरीजों के बीच होने वाली बातचीत को रीयल-टाइम में सटीक डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड में तब्दील कर देता है. इस स्वदेशी AI टूल की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली में इसे लागू करने की तैयारी है. एनआईसी (NIC) के साथ मिलकर टीम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. AI समिट 2026 में इस तकनीक को जबरदस्त सराहना मिली है. प्रभु राजगोपाल, अनिरुद्ध वर्ना और विजयराजा द्वारा बनाया गया यह प्लेटफॉर्म कई भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है. अब डॉक्टरों को लंबे पर्चे लिखने या कंप्यूटर पर डेटा एंट्री करने की जरूरत नहीं होगी. सारा रिकॉर्ड सुरक्षित क्लाउड पर रहेगा. जिसे मरीज कहीं भी और कभी भी किसी भी डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के तौर पर दिखा सकेंगे. इससे डॉक्टर कागजी कार्रवाई के बजाय मरीज के इलाज पर अधिक ध्यान दे पाएंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Exit mobile version