तीन साल में आए क्राइम ड्रामा के 2 सीजन, दोनों की रेटिंग 9 से ज्यादा, दिखी यंगस्टर्स की संघर्ष और दोस्ती की कहानी

तीन साल में आए क्राइम ड्रामा के 2 सीजन, दोनों की रेटिंग 9 से ज्यादा, दिखी यंगस्टर्स की संघर्ष और दोस्ती की कहानी


Last Updated:

भारतीय वेब सीरीज की दुनिया में पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई कहानियां आई हैं, जिन्होंने युवाओं की जिंदगी और संघर्ष को रियल तरीके से दिखाया. हाल में एक ऐसी ही सीरीज का दूसरा सीजन आया. दोनों ही सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 9 से ज्यादा है. इस सीरीज को टीवीएफ ने क्रिएट किया है. इसका पहला सीजन 2023 में आया था और दूसरा सीजन 1 मई 2026 को रिलीज हुआ.

Sapne Vs Everyone

क्राइम ड्रामा सीरीज सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की कहानी है जो बड़े सपने लेकर जिंदगी की दौड़ में उतरते हैं, लेकिन हर कदम पर उन्हें समाज, सिस्टम और परिस्थितियों से लड़ना पड़ता है. यह सीरीज खास तौर पर युवाओं के बीच इसलिए लोकप्रिय हुई क्योंकि इसकी कहानी बेहद रियल और जमीन से जुड़ी हुई लगती है. इसमें ग्लैमर से ज्यादा संघर्ष, दोस्ती, असफलता और उम्मीद को दिखाया गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

सीरीज का नाम ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ की कहानी ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं. उनके पास सपने तो हैं, लेकिन संसाधन सीमित हैं. कोई करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, कोई परिवार के दबाव से जूझ रहा है, तो कोई आर्थिक तंगी के बावजूद अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

‘सपने वर्सेज एवरीवन’ यह दिखाती है कि सपनों को पूरा करना सिर्फ मेहनत का खेल नहीं होता, बल्कि इसमें मानसिक दबाव, असफलताएं और समाज की उम्मीदें भी शामिल होती हैं. सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसका रियलिस्टिक ट्रीटमेंट है. इसमें दिखाए गए किरदार किसी सुपरहीरो की तरह नहीं हैं, बल्कि आम लोग हैं, जो रोजमर्रा की समस्याओं से जूझते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sapne Vs Everyone

‘सपने वर्सेज एवरीवन’ को अम्बरीश वर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें लीडरल भी उन्होंने निभाया है. अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने टीवीएफ के बैनर तले बनी है. पांच एपिसोड की इस सीरीज में अम्बरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

सीरीज में कलाकारों का अभिनय बेहद नेचुरल है. डायलॉग्स ऐसे लगते हैं जैसे वास्तविक जिंदगी की बातचीत हो. यही वजह है कि कई सीन दर्शकों को भावुक कर देते हैं. निर्देशन की बात करें तो कहानी को बिना ज्यादा ड्रामा या ओवरएक्टिंग के पेश किया गया है. कैमरा वर्क और बैकग्राउंड म्यूजिक भी कहानी के भावनात्मक पहलू को मजबूत बनाते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

‘सपने वर्सेज एवरीवन’ पहले सीजन को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने काफी पसंद किया. इसकी कहानी, डायलॉग्स और रियलिस्टिक अप्रोच की जमकर तारीफ हुई. खासकर युवाओं ने इसे सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के सीजन में कहानी को और गहराई देने की कोशिश की गई. इसमें किरदारों के संघर्ष और उनके रिश्तों को ज्यादा विस्तार से दिखाया गया. हालांकि कुछ दर्शकों को लगा कि पहला सीजन ज्यादा प्रभावशाली था, फिर भी दूसरे सीजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Sapne Vs Everyone

इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. यह सीरीज बताती है कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई सपना होता है, लेकिन उसे पूरा करने की राह आसान नहीं होती. कई बार इंसान को अपने ही लोगों, समाज और परिस्थितियों के खिलाफ लड़ना पड़ता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *