तृषा कृष्णनन संग रुमर अफेयर पर थलापति विजय के तीखे बोल, ‘जन नायकन’ की देरी पर दिया रिएक्शन, रैली में हुए भावुक

तृषा कृष्णनन संग रुमर अफेयर पर थलापति विजय के तीखे बोल, ‘जन नायकन’ की देरी पर दिया रिएक्शन, रैली में हुए भावुक


Last Updated:

थलापति विजय ने अपनी चुनावी रैली में ‘जन नायकन’ की देरी होने की राजनीतिक वजह बताई. इसके साथ ही उन्होंने पर्सनल लाइफ और तृषा कृष्णनन संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी. थलापति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि इन आरोपों का उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह चुनाव जीतकर रहेंगे.

ख़बरें फटाफट

तृषा  संग रुमर अफेयर पर थलापति के तीखे बोल, 'जन नायकन' की देरी पर किया रिएक्टZoom

थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का तेजी से प्रचार कर रहे हैं. (फोटो साभारः एक्स वीडियोग्रैब)

मुंबई. थलापति विजय के लिए इस साल की शुरुआत अच्छे नोट से शुरू नहीं हुई. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई झटके लगे हैं. वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो सीटों- पेरंबरू और त्रिचि से लड़ रहे हैं. उनकी पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की हर सीट पर अपने कैंडिडेट उतारे हैं. थलापति जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जबकि उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को रोक दिया गया. तृषा कृष्णनन संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रुमर चल रहे हैं. उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है.

थलापति विजय इन चुनौतियों के बीच विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपना प्रचार तेज कर दिया है. चुनाव में कुछ ही हफ्ते बचे हैं और वे लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. हाल ही में एक रैली के दौरान थलापति ने ‘जन नायकन’ पर लगी रोक और तृषा संग अफेयर जैसे विवावोंद पर बात की. विजय ने कहा कि ‘जन नायकन’ की रिलीज रोकने की कोशिश की गई, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा.

थलापति विजय ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ एसओपी लगाया गया, लेकिन इससे भी न तो उनका हौसला टूटा और न ही प्रचार पर असर पड़ा. विजय ने आगे कहा कि चुनाव के करीब आते ही उनके खिलाफ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमले किए गए. उनपर गंभीर आरोप लगाए गए. विजय ने साफ किया कि इन सब बातों का न तो उन पर कोई असर हुआ और न ही उनकी जीत के आत्मविश्वास पर.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *