थलापति विजय कर रहे थे रैली, फैन ने थामी थी पत्नी संगीता संग शादी की तस्वीर, दिया ऐसा रिएक्शन हो रहा वायरल

थलापति विजय कर रहे थे रैली, फैन ने थामी थी पत्नी संगीता संग शादी की तस्वीर, दिया ऐसा रिएक्शन हो रहा वायरल


Last Updated:

तमिल सुपरस्टार और तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय इन दिनों तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. रैलियों में फैंस से मिलते हुए विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी सांगीता सोर्नलिंगम वाली तस्वीर देखकर भावुक नजर आए.

तलाक की खबरों के बीच विजय को फैन ने दी शादी की फोटो, देखते ही मांगी तस्वीरZoom

गौरतलब है कि संगीता और विजय ने 25 अगस्त 1999 को शादी रचाई थी. इसके बाद दोनों ने चेन्नई में रिसेप्शन रखा. विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू, लेकिन शादी हिंदू परंपरा के मुताबिक ही हुई थी.

नई दिल्ली. तमिल सुपरस्टार और तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) के प्रमुख थलापति विजय इन दिनों तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं. जहां एक ओर वह चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय का एक फैन के साथ खास पल देखने को मिला.

रैलियों में फैंस से मिलते हुए विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम वाली तस्वीर देखकर भावुक नजर आए.

वीडियो में क्या है?

दरअसल, विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को उन्हें उनकी और संगीता की शादी की फोटो भेंट करते देखा जा सकता है. फोटो में संगीता और विजय के साथ विजयकांत भी दिखाई दे रहे हैं. ये सब एक चुनावी रैली के दौरान हुआ, जिस पर विजय का रिएक्शन भी चर्चा में है, क्योंकि ये घटना तब घटी है जब विजय का संगीता से तलाक होने जा रहा है.

विजय को फैन ने गिफ्ट की शादी की फोटो

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन इस तस्वीर को दिखाते हुए विजय की गाड़ी के पास पहुंचता है. भीड़ के बीच कई लोग अलग-अलग तस्वीरें दिखा रहे थे, लेकिन विजय की नजर इस खास तस्वीर पर पड़ी. उन्होंने अपने सिक्योरिटी स्टाफ को इशारा करते हुए उस तस्वीर को अपने पास मंगवाया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *