होमवीडियोमनोरंजन
‘धुरंधर’ का गाना भोजपुरी में किया रीक्रिएट, दिल जीत रहा ‘गहरा हुआ’ का बिहारी वर्जन, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ का खुमार लोगों के सिर से उतरा नहीं है. वे कहानी के साथ-साथ इसके गानों को भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं. गाना ‘गहरा हुआ’ भी लोगों को बहुत पसंद आया. दीवानगी का आलम यह है कि एक फैंस ने इसका भोजपुरी वर्जन रीक्रिएट करके लोगों का दिल जीत लिया है. मृत्युंजय नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी गायकी का वीडियो पोस्ट किया है. वह वीडियो में भोजपुरी अंदाज में गा रहे हैं, जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं- ‘तोहरा पिरितिया में जारे के बा. बेइंतेहा प्यार कारे के बा. साथ जिये साथ मारे के बा.’ तमाम लोग वीडियो पर कमेंट करके सिंगर की गायकी की तारीफ कर रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
