नहाने के बाद बालों में तेल लगाते हैं आप? आज ही छोड़ दें यह आदत, वरना बाद में बहुत पछताएंगे

नहाने के बाद बालों में तेल लगाते हैं आप? आज ही छोड़ दें यह आदत, वरना बाद में बहुत पछताएंगे


Last Updated:

Oiling After Shower Side Effects: नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में तेल लगाना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इस समय बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं. अधिकतर लोग यह गलती कर बैठते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बेहतर है कि तेल नहाने से पहले लगाएं या बाल सूखने के बाद ही हल्की मात्रा में इस्तेमाल करें.

नहाने के बाद बालों में तेल लगाते हैं आप? आज ही छोड़ दें यह आदत, वरना...Zoom

गीले बालों में तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है.

Wet Hair Oiling Mistakes: अक्सर लोग नहाने के बाद बालों को तौलिया से पोंछते हैं और फिर इसके बाद ऑयल लगा लेते हैं. बालों में ऑयल लगाना एक पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी तमाम लोग फॉलो करते हैं. क्या आप जानते हैं कि नहाने के तुरंत बाद बालों में तेल लगाना कई बार नुकसानदेह भी हो सकता है? ज्यादातर लोग यह सोचकर गीले बालों में तेल लगा लेते हैं कि इससे बाल ज्यादा मुलायम और चमकदार बनेंगे, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आदत लंबे समय में बालों को कमजोर कर सकती है. इसलिए इस बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि बालों की समस्याओं से बचा जा सके.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया नहाने के बाद जब बाल गीले होते हैं, तब उनकी जड़ें और स्ट्रक्चर सबसे ज्यादा नाजुक होती हैं. इस समय बालों पर तेल लगाने से उनका वजन बढ़ जाता है, जिससे बाल खिंच सकते हैं और टूटने लगते हैं. खासकर अगर आप जोर से तेल लगाते हैं या कंघी करते हैं, तो हेयर फॉल की समस्या और बढ़ सकती है. यही कारण है कि गीले बालों में भारी प्रोडक्ट न लगाने की सलाह दी जाती है.

डॉक्टर के मुताबिक गीले बालों में तेल लगाने से स्कैल्प पर गंदगी और धूल चिपकने का खतरा बढ़ जाता है. जब बाल पूरी तरह सूखे नहीं होते, तब तेल लगाने से स्कैल्प की सतह बंद हो सकती है, जिससे पसीना और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. इससे डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि नहाने के बाद बिल्कुल भी तेल नहीं लगाया जा सकता. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राय या फ्रिजी हैं, तो आप हल्की मात्रा में तेल या सीरम लगाएं.

एक्सपर्ट का मानना है कि बालों में तेल लगाने का सबसे सही समय नहाने से पहले होता है. इससे तेल स्कैल्प में अच्छे से अवशोषित होता है और बालों को गहराई से पोषण मिलता है. आप नहाने से 30 से 40 मिनट पहले हल्के हाथों से तेल लगाकर मसाज करें और फिर शैंपू कर लें. इससे बाल मजबूत, मुलायम और हेल्दी बने रहते हैं. अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में तेल लगाने की आदत छोड़ना ही बेहतर है. सही समय और सही तरीके से तेल लगाने से ही बालों को असली फायदा मिलता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *