Site icon Aaj Ki Baat

नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन है जबरदस्त, गर्मियों में बनाएं सुपरड्रिंक, शरीर को होंगे अद्भुत फायदे

नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन है जबरदस्त, गर्मियों में बनाएं सुपरड्रिंक, शरीर को होंगे अद्भुत फायदे


Last Updated:

Sabja seeds in coconut water Benefits: नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं. जब इसमें सब्जा सीड्स मिलाकर पीते हैं तो यह मिश्रण और ज्यादा प्रभावी हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को सोखकर जेल जैसा बनाते हैं, जो शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं. नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन सेहत को क्या लाभ पहुंचा सकते हैं, जानिए यहां.

गर्मियों में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन है फायदेमंद.

Sabja seeds in coconut water Benefits: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, ज्यादा पसीना और लगातार थकान शरीर को जल्दी कमजोर बना देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती शरीर को हाइड्रेट रखने और ऊर्जा बनाए रखने की होती है. डॉक्टर मानते हैं कि इस मौसम में खानपान का सही चुनाव बेहद जरूरी है. प्राकृतिक पेय पदार्थ, खासकर वे जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भरपूर हों, शरीर को गर्मी से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसी कड़ी में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है.

सबसे पहले बात करें शरीर में पानी की कमी की, तो गर्मियों में यह समस्या बहुत आम हो जाती है. ज्यादा पसीना आने से शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करते हैं. जब इसमें सबजा सीड्स मिलाए जाते हैं, तो यह मिश्रण और ज्यादा प्रभावी हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को सोखकर जेल जैसा बनाते हैं, जो शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि इसे पीने से थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पाचन तंत्र के लिए भी यह मिश्रण काफी फायदेमंद माना जाता है. वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो सब्जा सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों की सफाई और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. वहीं नारियल पानी पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद करता है. दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना आसानी से पचता है.

ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार है. गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है क्योंकि पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा देती है, जबकि सब्जा सीड्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं. इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है और बार-बार थकान महसूस नहीं होती. यही वजह है कि इसे दिन के बीच में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

वजन नियंत्रित करने के लिहाज से भी यह मिश्रण लाभकारी है. सब्जा सीड्स पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाव होता है. नारियल पानी भी कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए यह वजन घटाने या संतुलित रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. नियमित सेवन से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है.

त्वचा और इम्यूनिटी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है. शरीर में जब पानी की कमी नहीं होती और टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैं, तो त्वचा अपने आप साफ और चमकदार दिखने लगती है. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version