Site icon Aaj Ki Baat

नौतपा की तपिश में संभल जाएं! ये 5 मसाले शरीर को बना सकते हैं ‘भट्ठी’,बिगाड़ देंगे सेहत

नौतपा की तपिश में संभल जाएं! ये 5 मसाले शरीर को बना सकते हैं ‘भट्ठी’,बिगाड़ देंगे सेहत


Last Updated:

5 Spices to avoid Extreme Summer: नौतपा के दौरान खानपान में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. गर्मी में लाल मिर्च, काली मिर्च, गरम मसाला, सोंठ, अदरक और लहसुन जैसे गरम तासीर वाले मसालों का अधिक सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है और पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसलिए गर्मी के मौसम में इन मसालों का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

5 Spices to avoid Extreme Summer: नौतपा में खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो यह गरम मसाले आपके  स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं. आप इन पांच मसालों से दूरी बना लीजिए नहीं तो आप अपने शरीर में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार कुछ मसाले की जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. जिससे आपके शरीर का तापमान बना रहेगा आप गर्मी के समय में लाल मिर्च, काली मीरी, गरम मसाला सोंठ, अदरक, लहसुन से दूरी बनाकर रखिए. अगर आप इन पांच मसाले से दूरी बनाते हैं तो आपके शरीर पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के समय में अगर आप भी आपके किचन के इन पांच मसाले खाने से बचते हैं तो आपके शरीर में कोई भी दिक्कत नहीं होगी और आपको कोई भी पेट से रिलेटेड समस्या उत्पन्न नहीं होगी. क्योंकि गर्मी के समय में गरम मसाले खाने से स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है जिससे आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है और आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसलिए आप इन पांच मसालों से गर्मी के समय में दूरी बना कर रखें.

इन मसालों को खाने से बचें
यदि आप भी गर्मी में आपके घर पर रोज या होटल में भोजन करने जा रहे हैं तो आप खाने में गरम मसाला, काली मीरी, सौंठ, अदरक, लहसुन और लाल मिर्च खाने से बच्चे अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करें. क्योंकि यह आपके पेट को खराब कर सकती है और पेट खराब होने से आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. इन चीजों को गर्मी के समय में खाने से बचना चाहिए डॉक्टर भी यही सलाह दे रहे हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Exit mobile version