पति ने दिलाया गुस्‍सा, तो पत्‍नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलर, अब पुलिस को जोड़ने पड़ रहे हाथ

पति ने दिलाया गुस्‍सा, तो पत्‍नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलर, अब पुलिस को जोड़ने पड़ रहे हाथ


होमदुनियाचीन

पति ने दिलाया गुस्‍सा, तो पत्‍नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलर

Last Updated:

चीन के शान्ताउ शहर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद बालकनी से लाखों हांगकांग डॉलर फेंक दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में सड़क पर लोग नोट लूटते नजर आ रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और लोगों से पैसे लौटाने की अपील की है.

पति ने दिलाया गुस्‍सा, तो पत्‍नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलरZoom

पति से नाराज होकर एक महिला ने करोड़ो डॉलर हवा में उड़ा दिए.

Viral News: आपने कई फिल्‍मों में देखा होगा कि पुलिस या विलेन से बचने के लिए हीरो रुपयों के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर देता है. कई फिल्‍मों में आपने यह भी देखा होगा कि विलेन से छीने गए रुपयों को हीरो आम जनता के बीच हवा में उझाल कर नोटों की बारिश कर देता है. लेकिन इस बार नोट बरसाने की घटना असल में सामने आई है.

हैरान करने वाला यह मामला चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शांताउ शहर का है. इस मामले में एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी ही बालकनी से लाखों डॉलर हवा में उड़ा दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान से गिरते नोट और उन्हें लूटने के लिए दौड़ती भीड़ साफ नजर आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक हाई-राइज बिल्डिंग के स्टार लेक सिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की है. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था. इसी दौरान गुस्से में उसने बड़ी मात्रा में हांगकांग डॉलर अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंकना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नोट हवा में उड़ते हुए नीचे आने लगे, पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *