‘पहले वो गाली देते थे, अब मैं देता हूं’, अनुराग कश्यप के साथ क्यों नहीं बैठती पटरी? पीयूष मिश्रा ने बताई वजह

‘पहले वो गाली देते थे, अब मैं देता हूं’, अनुराग कश्यप के साथ क्यों नहीं बैठती पटरी? पीयूष मिश्रा ने बताई वजह


Last Updated:

दिग्गज कलाकार पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अनुराग कश्यप के बारे में खुलकर बात की. बताया कि उन्हें अनुराग से जबरदस्त विरोध है. पीयूष के अनुसार, अनुराग बेवजह ज्यादा बोलकर खुद का नुकसान करते हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके और अनुराग के बीच बातचीत बंद है लेकिन वो साथ में काम जरूर करते हैं. इसके अलावा, पीयूष ने बताया कि उन्हें इम्तियाज अली के साथ काम करने में ज्यादा मजा आता है.

ख़बरें फटाफट

अनुराग कश्यप के साथ क्यों नहीं बैठती पटरी? पीयूष मिश्रा ने बताई वजह Zoom

पीयूष मिश्रा और अनुराग कश्यप साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.

नई दिल्ली. पीयूष मिश्रा और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने साथ में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ समेत कई जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है. लेकिन लेकिन पर्दे के पीछे उनके रिश्ते कभी सहज नहीं रहे. दोनों ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं और अक्सर उनके बीच वैचारिक मतभेद रहे हैं. हाल ही में पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं.

शुभांकर मिश्रा के साथ इंटरव्यू के दौरान जब पीयूष मिश्रा से पूछा गया कि वह इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसे चुनेंगे, तो उनका जवाब बेहद साफ था. उन्होंने बिना झिझक कहा, ‘मैं किसी भी दिन इम्तियाज अली को ही चुनूंगा. वह एक बेहतरीन निर्देशक हैं और शानदार स्क्रिप्ट लिखते हैं. उनके साथ काम करके मुझे मानसिक सुकून मिलता है. अनुराग भी अच्छा काम करते हैं, लेकिन उनकी एक समस्या है. मैं उन्हें कैसे समझाऊं? वह जरूरत से ज्यादा क्यों बोलते हैं? वह बिना वजह अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इंसान को या तो अपना भला करना चाहिए या दूसरों का, लेकिन अनुराग तो अपने बारे में भी नहीं सोचते और यही उनकी सबसे बड़ी दिक्कत है.’

पीयूष मिश्रा ने बताई अनुराग कश्यप की दिक्कत

पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के साथ अपने कामकाजी रिश्तों की गहराई को समझाते हुए साफ कर दिया कि भले ही वह क्रिएटिव लेवल पर एक-दूसरे को समझते हों, लेकिन निजी तौर पर दोनों के बीच पटरी नहीं बैठती. उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी चीज के खिलाफ जा रहे हैं, तो कम से कम उसका कोई नतीजा तो निकलना चाहिए. अनुराग की दिक्कत यह है कि उन्हें पता होता है कि बोलने का कोई फायदा नहीं होगा, फिर भी वह बहुत ज्यादा बोलते हैं. मुझे उनसे जबरदस्त विरोध है.’

साथ काम करते हैं लेकिन बातचीत नहीं

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे बीच बातचीत न के बराबर होती है, न मैं उनसे ज्यादा देर बात कर सकता हूं और न ही वो. हम सेट पर बातें नहीं करते, सिर्फ अपनी फिल्म शूट करते हैं. हालांकि, काम के मामले में हमारा तालमेल कमाल का है, हम दोनों जानते हैं कि हमें क्या चाहिए. पहले वह मुझे गालियां देते थे, लेकिन अब सिर्फ मैं उन्हें देता हूं.’

पीयूष मिश्रा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो पीयूष मिश्रा इन दिनों अपने 2026 के म्यूजिकल प्रोजेक्ट बल्लीमारान- द पीयूष मिश्रा प्रोजेक्ट: आरंभ 2.0′ को लेकर देश भर के दौरों पर हैं. यह एक लाइव कॉन्सर्ट है, जहां संगीत, शायरी और थिएटर का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है. वह पिछली बार फिल्म राहु केतु में नजर आए थे जिसमें उन्होंने पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *