Site icon Aaj Ki Baat

पानी का टैंकर हैं ये फल, गर्मी में बिल्कुल नहीं होगी डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम, एक्सपर्ट से जानें

पानी का टैंकर हैं ये फल, गर्मी में बिल्कुल नहीं होगी डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम, एक्सपर्ट से जानें


Last Updated:

गर्मी बढ़ते ही शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है. बार-बार पानी पीने के बाद भी थकान और कमजोरी महसूस होती है. हालांकि बाजार में उपलब्ध कुछ खास फल आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. लोग इन्हें पानी का टैंकर भी कहते हैं. आइए जानते हैं, कौन से हैं वो फल?

गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ी दिक्कत शरीर में पानी की कमी की होती है. तेज धूप, पसीना और गर्म हवाओं की वजह से लोग जल्दी थक जाते हैं. कई बार पानी पीने के बाद भी शरीर सूखा सा लगता है. ऐसे में सिर्फ पानी नहीं बल्कि सही फल खाना भी बहुत जरूरी हो जाता है.

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ संतोष मौर्य (एमडी) के अनुसार, गर्मी में ऐसे फल खाने चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. ये फल शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और बार-बार प्यास लगने की परेशानी भी कम करते हैं. इस समार बाजार में उपलब्ध मौसमी फलों में कुछ तो ऐसे हैं, जिन्हें ‘पानी का टैंकर’ भी कहते हैं. इनमें पानी की मात्रा 95 फीसदी तक होती है.

ककड़ी को गर्मी का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें करीब 95 प्रतिशत पानी होता है. इसे खाने से शरीर ठंडा रहता है, पेट की जलन कम होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या दूर रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा बिकने वाला फल है. इसमें करीब 92 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को तुरंत राहत देता है. धूप से आने के बाद अगर तरबूज खाया जाए, तो शरीर को ठंडक मिलती है और कमजोरी भी दूर होती है. वहीं इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. साथ ही यह स्किन को भी फ्रेश और चमकदार बनाता है.

तरबूज के बाद खरबूजा भी लोगों की पहली पसंद बन जाता है. इसमें करीब 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. यह हल्का होता है और पेट को भी आराम देता है.

संतरा भी गर्मी में काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें पानी के साथ-साथ विटामिन सी भी अच्छा खासा होता है. इसे खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान जल्दी दूर हो जाती है.

मौसंबी का जूस गर्मी में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले जूस में से एक है. इसमें करीब 89 प्रतिशत पानी होता है. इसका जूस शरीर को तुरंत ठंडक देता है और पाचन को भी सही रखता है.



Source link

Exit mobile version