Site icon Aaj Ki Baat

पेट में अटक गई है गैस? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह से जानें 2-मिनट का ‘मैजिकल शॉट’ रेसिपी, मिनटों में मिलेगा आराम

पेट में अटक गई है गैस? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह से जानें 2-मिनट का ‘मैजिकल शॉट’ रेसिपी, मिनटों में मिलेगा आराम


Last Updated:

Ayurvedic Remedy For Gas : ज्यादातर लोग इस असहजता से बचने के लिए तुरंत मेडिकल स्टोर से कोई गोली (Pill) लाकर खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहत आपकी रसोई (Kitchen) के मसालों में छिपी है? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह (Shweta Shah) ने एक ऐसा आयुर्वेदिक और प्राकृतिक नुस्खा साझा किया है.

ख़बरें फटाफट

2-मिनट मैजिकल शॉट ऐसे बनाएं

Bloating Home Remedy : क्या आपको भी भारीपन, पेट फूलना (Bloating) और बेचैनी जैसी समस्या अक्सर परेशान करती है? हम सभी कभी न कभी उस स्थिति से गुजरते हैं जब ऐसा महसूस होता है कि ‘पेट में गैस अटक गई है’. यह न केवल शारीरिक रूप से कष्टदायक होता है, बल्कि आपके पूरे दिन के मूड और काम को भी प्रभावित कर सकता है.

ज्यादातर लोग इस असहजता से बचने के लिए तुरंत मेडिकल स्टोर से कोई गोली (Pill) लाकर खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राहत आपकी रसोई (Kitchen) के मसालों में छिपी है? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह (Nutritionist Shweta Shah) ने एक ऐसा आयुर्वेदिक और प्राकृतिक नुस्खा साझा किया है, जिसे वह ‘2-मिनट मैजिकल शॉट’ कहती हैं.

आइए जानते हैं इस जादुई ड्रिंक को बनाने की विधि और यह आपके शरीर पर कैसे काम करती है.

क्यों अटकती है पेट में गैस?
गलत खान-पान, जल्दी-जल्दी खाना निगलना, ज्यादा कैफीन का सेवन या फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण हमारे पाचन तंत्र में हवा फंस जाती है. यही फंसी हुई गैस पेट में मरोड़, भारीपन और ब्लोटिंग का कारण बनती है.

2-मिनट ऐसे बनाएं मैजिकल शॉट –

आवश्यक सामग्री (Ingredients)
नींबू का रस (Lemon Juice): आधा (1/2) नींबू
हींग (Hing/Asafoetida): सिर्फ एक चुटकी
काली मिर्च (Black Pepper): एक चुटकी पाउडर
गुनगुना पानी (Warm Water): आधा कप

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका-

स्टेप 1: आधा कप पानी को हल्का गुनगुना कर लें (ज्यादा गर्म न करें).
स्टेप 2: इसमें आधा नींबू निचोड़ें और एक चुटकी हींग व एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें.
स्टेप 3: इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि हींग पानी में घुल जाए.
स्टेप 4: इस मिश्रण को एक बार में गटकने के बजाय धीरे-धीरे घूंट-घूंट (Sip by Sip) करके पिएं.
स्‍टेप 5: इसे पीने के बाद 5-10 मिनट तक वज्रासन में बैठें या हल्की वॉक करें. इससे गैस रिलीज होने की प्रक्रिया और भी तेज हो जाएगी.





Source link

Exit mobile version