फेक फिल्म पर कॉमेडी का तड़का, रियल जंगल में ‘इडियट्स’ का धमाल – News18 हिंदी

फेक फिल्म पर कॉमेडी का तड़का, रियल जंगल में ‘इडियट्स’ का धमाल – News18 हिंदी


 

arw img

डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में 30 से ज्यादा सितारों को दमदार किरदारों में कास्ट किया गया है, जो कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. डेढ़ मिनट के टीजर ने इशारा कर दिया है कि फिल्म में एक बार फिर पागलपन, कन्फ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया वापस लेकर आया है, जिसे दर्शक लंबे समय से मिस कर रहे थे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के डायलॉग से होती है, जिसमें वो कहते हैं, ‘सूचना, इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के.’ इस टीजर के आखिर में ‘मरने में जान डालने’ वाले डायलॉग लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *