Site icon Aaj Ki Baat

बच्चों और बड़ों की पसंद… गर्मियों में कैसे करें खटी-मीठी कैरी को अपने खाने में शामिल, जानिए जबरदस्त फायदे!

बच्चों और बड़ों की पसंद… गर्मियों में कैसे करें खटी-मीठी कैरी को अपने खाने में शामिल, जानिए जबरदस्त फायदे!


Last Updated:

गर्मियों में कच्चा आम यानी कैरी न सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा मजेदार होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसे सलाद, पना, अचार या चटनी के रूप में खाकर शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पाचन में मदद मिलती है. जानिए इसके फायदे और सेवन का तरीका.

गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में कच्चे आम यानी कैरियां नजर आने लगी हैं. फल मंडियों और ठेलों पर लोग इन्हें खूब खरीदते हैं और खट्टी-मीठी कैरियों का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. कई लोग इन्हें नमक-मिर्च के साथ खाते हैं, तो कई घरों में इससे चटनी और अचार बनाया जाता है. गर्मी के मौसम में कैरियां सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं.

गर्मी में कच्चे आम से बनने वाला पना लोगों की पहली पसंद माना जाता है. कैरी को अच्छे से उबालकर उसमें चीनी, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पना बनाया जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी से राहत दिलाता है. कई लोग इसे रोज पीना पसंद करते हैं. पुराने समय से ही पना को लू से बचाने वाला देसी पेय माना जाता रहा है.

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, कच्चे आम यानी कैरी में विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कैरी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और गर्मी में थकान व कमजोरी भी कम महसूस होती है. डॉक्टर मौसम के हिसाब से सीमित मात्रा में कैरी खाने की सलाह देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कच्चे आम का असली मजा नमक और लाल मिर्च के साथ आता है. बाजार में कई लोग कैरी कटवाकर वहीं नमक-मिर्च लगाकर खाते हैं. इसका खट्टा-तीखा स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है, खासकर बच्चों को कैरी खाना बहुत भाता है. गर्मियों में यह एक सस्ता और स्वाद से भरपूर फल माना जाता है.

कई घरों में गर्मी शुरू होते ही कैरी का अचार बनाना शुरू हो जाता है. कच्चे आम को काटकर उसमें मसाले और तेल मिलाकर स्वादिष्ट अचार तैयार किया जाता है. यह अचार कई महीनों तक चलता है, जिससे लोग साल भर आम का स्वाद ले सकते हैं और खाने का स्वाद बढ़ जाता है. दाल-रोटी या पराठे के साथ कैरी का अचार लोगों को बेहद पसंद आता है.

कच्चे आम की चटनी भी लोगों को खूब पसंद आती है. कैरी, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर झटपट चटनी तैयार की जाती है. यह चटनी दाल-चावल और रोटी के साथ खाने में बेहद मजेदार लगती है. गांव से लेकर शहर तक लोग गर्मी के मौसम में कैरी की चटनी जरूर बनाते हैं.

कच्चा आम यानी कैरी गर्मी में शरीर को ठंडक देने का काम करती है. इसे खाने से पाचन भी बेहतर रहता है. कई लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं. कैरी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं, इसलिए गर्मियों में लोग इसे अपने खाने में शामिल करना पसंद करते हैं.



Source link

Exit mobile version