Last Updated:
हिंदी सिनेमा की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. हाल ही में जानी मानी सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया है. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है. 1 फैसले ने तो उनकी जिंदगी ही बर्बाद कर दी थी.

नई दिल्ली. आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और अनुभवी गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने छह दशकों से ज्यादा समय तक फिल्मों में अपनी गायकी से राज किया है. अपनी अनोखी आवाज से उन्होंने कई गानों को अमर बना दिया. लेकिन असल जिंदगी उनकी उतनी सफल नहीं रही.

आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर तो इंडस्ट्री स्टार सिंगर थीं. बहन आशा भोसले ने भी अपनी मधुर आवाज से कई पीढ़ियों को मोहित किया है. उन्होंने अपने करियर में खूब नाम और शोहरत कमाई. लेकिन बाली उम्र में लिए गए, उनके एक गलत फैसले ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी.

आशा भोसले जब अपने करियर की शुरुआत कर रही थी और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, उसी वक्त महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव से शादी कर ली.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फैसले से लता बिल्कुल खुश नहीं थी. उनका पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया था. सभी ने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन आशा ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचा ली. इससे दोनों बहनों के रिश्ते में भी खट्टास आ गई और वह अपने परिवार से भी दूर हो गई थीं.

लेकिन जब उन्होंने बेटे हेमंत को जन्म दिया तो, धीरे-धीरे वह परिवार के करीब आने लगीं और उनके रिश्ते सुधरने लगे. धीरे-धीरे वह अपने बच्चों में बिजी हो गईं. लेकिन गणपत को जलन होती थी कि लता को ऑफर मिल रहे हैं और आशा को नहीं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वह लता मंगेशकर से जलने लगे थे.

खबरों की मानें तो गणपत राव काफी लालची किस्म के इंसान थे. उनकी चाह थी कि आशा भोसले खूब पैसा कमाया. कहा जाता है, एक समय तो ऐसा भी रहा, जब वह आशा भोसले को पैसों के लिए तंग करने लगे थे. वह उन्हें बहन लता से भी पैसे मांगने के लिए कहते थे.

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आशा ताई के नाम है? उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं. चाहे हिंदी हो, मराठी हो या कोई और भाषा, उनकी आवाज हर जगह जादू बिखेरती है. यह आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं है, बल्कि उनके सात दशकों के कड़े रियाज और संगीत के प्रति उनके अटूट समर्पण का जीता-जागता प्रमाण है.(फोटो साभार : IMDb)

बता दें कि आशा भोसले को संगीत विरासत में मिला था.उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी अपने दौर के मशहूर गायक थे.महज 9 साल की थीं, जब उनके पिता का निधन हो गया था और घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई थीं. इसके बाद ही वह बहन लता के साथ बतौर गायिका काम करने लगी थीं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जड़ जमाने लगीं.