भारत का इकलौता एक्टर, जिसकी 4 फिल्मों ने मारी 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 5 साल में बनाया तगड़ा रिकॉर्ड

Last Updated:

भारतीय सिनेमा में अक्सर खान तिकड़ी या साउथ के सुपरस्टार्स का बोलबाला रहता है, लेकिन एक एक्टर ने खामोशी से बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे तोड़ना फिलहाल नामुमकिन लग रहा है. पिछले पांच सालों में एक्टर ने अपनी दमदार मौजूदगी से 1000 करोड़ क्लब की चार फिल्में दी हैं. खास बात यह है कि एक्टर न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ की बड़ी फिल्मों में भी विलेन के किरदारों से जान फूंकी है. बॉक्स ऑफिस के इस बेताज बादशाह ने प्रभास और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का कब्जा है, जो साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म का ताज अपने नाम कर चुकी है. वैसे अब बॉक्स ऑफिस पर किसी भी मूवी का 1000 करोड़ कमाना आम बात बन गई है, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला स्टार कौन है.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

इस लिस्ट में शाहरुख खान और प्रभास के नाम भी शामिल हैं. आमिर खान भी इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. लेकिन आज हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं, उनका नाम है संजय दत्त. नाम जानकर झटका लगा क्या? लेकिन यह सच है. 90 के दशक के सबसे महंगे सितारों में शुमार रहे संजू बाबा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

1000 करोड़ क्लब की 40 फीसदी फिल्मों में संजय दत्त का नाम शामिल है. उनकी चार ऐसी फिल्में हैं, जो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी हैं. इस लिस्ट में संजय दत्त की मौजूदगी ने सभी बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. चाहे वो शाहरुख खान हो या फिर साउथ सुपरस्टार प्रभास.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

संजय दत्त ने यह मुकाम अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करके हासिल किया है. कोविड महामारी के दौरान वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा विलेन बन गए और इसी का नतीजा था कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (2022) के जरिए उन्होंने पहली बार 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और नयनतारा की एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में काम किया. साल 2023 में रिलीज हुई इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए इतिहास रच दिया. वैसे ‘जवान’ में शाहरुख खान लीड रोल में थे और संजय दत्त ने सिर्फ कैमियो किया था.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

66 साल की उम्र में भी संजय दत्त का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ (2025) में उन्होंने अपनी एक्टिंग से महफिल लूट ली और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े. दुनियाभर में इसकी कमाई 1300 करोड़ के पार चली गई है. इस तरह संजय दत्त के खाते में 1000 कमाने वाली धुरंधर तीसरी फिल्म साबित हुई.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

अब बात करते हैं चौथी फिल्म की, जिसका नाम है ‘धुरंधर 2’ (2026). रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में संजय दत्त ने एक बार फिर अपने हुनर का जलवा बिखेरा. कमाल की बात है कि यह फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा कामयाब साबित हुई. सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ बटोर लिए थे.

Sanjay Dutt, highest grossing Indian films, Sanjay Dutt Sanjay Dutt highest grossing movie, sanjay dutt box office records, संजय दत्त, संजय दत्त हाईएस्ट ग्रोसिंग फिलमें, संजय दत्त 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

इसके साथ ही संजय दत्त इकलौते इंडियन एक्टर बन गए हैं, जिनके नाम 1000 करोड़ क्लब की 4 फिल्में दर्ज हैं. इस लिस्ट में शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’, प्रभास की ‘बाहुबली’-‘बाहुबली 2’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’-‘धुरंधर 2’ के नाम शामिल हैं. वहीं, आमिर खान की ‘दंगल’, यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’, राम चरण और जूनियर एनटीआर की सिर्फ एक फिल्म शामिल है, जिसका नाम है ‘आरआरआर’.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *