Last Updated:
सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि गर्मियों में चेहरे की नमी तेजी से खत्म होने लगती है. ऐसे में कठोर साबुन या ज्यादा केमिकल वाले फेस वॉश त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देते हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. उनका कहना है कि लोग अगर नियमित रूप से क्लींजर, हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का असर अब लोगों की त्वचा पर भी साफ दिखाई देने लगा है. तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार पसीना निकलने की वजह से चेहरा बेजान और डल नजर आने लगता है. कई लोग स्किन की चमक वापस पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं. डॉ. प्रकाश तिवारी का कहना है कि गलत स्किन केयर रूटीन त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे मौसम में त्वचा की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है.
सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 से कहा कि गर्मियों में चेहरे की नमी तेजी से खत्म होने लगती है. ऐसे में कठोर साबुन या ज्यादा केमिकल वाले फेस वॉश त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देते हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. उनका कहना है कि लोग अगर नियमित रूप से क्लींजर, हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, तो गर्मी में होने वाली आधी से ज्यादा स्किन समस्याओं से बच सकते हैं.
गर्मी में भी खिला-खिला रहेगा आपका चेहरा
डॉ. प्रकाश तिवारी के मुताबिक, सिर्फ पानी पी लेना ही त्वचा को पूरी तरह हाइड्रेट रखने के लिए काफी नहीं होता। गर्मियों में शरीर के साथ त्वचा को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. उन्होंने बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से चेहरे पर बारीक रेखाएं और रूखापन दिखाई देने लगता है. इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए और ऐसे फलों का सेवन बढ़ाना चाहिए. जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, जैसे तरबूज, संतरा, अमरूद और नाशपाती है. डॉ. प्रकाश तिवारी ने बताया कि सनस्क्रीन गर्मियों में स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है. धूप में निकलने से करीब 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए. हर तीन घंटे बाद दोबारा इस्तेमाल करना चाहिए. सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप त्वचा के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती है. इसलिए इस दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरे को दुपट्टे, कैप या चश्मे से ढककर निकलें.
गर्मियों में भी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए
डॉ. प्रकाश तिवारी का कहना है कि गर्मियों में भी मॉइस्चराइजर लगाना बंद नहीं करना चाहिए. बल्कि हल्का और वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए. रात में डॉक्टर की सलाह से विटामिन-C या रेटिनॉल युक्त नाइट क्रीम का इस्तेमाल त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है. सही स्किन केयर रूटीन और संतुलित खानपान अपनाकर भीषण गर्मी में भी चेहरे पर नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बनाए रखा जा सकता है.

