भूलकर भी इस सब्जी को ना समझें बेकार, गर्मियों में सेहत का है राजा; पाचन से लेकर इम्युनिटी तक रखे फिट

भूलकर भी इस सब्जी को ना समझें बेकार, गर्मियों में सेहत का है राजा; पाचन से लेकर इम्युनिटी तक रखे फिट


Last Updated:

Benefits of Parwal: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग हल्का और सुपाच्य भोजन पसंद करने लगते है. ऐसे में परवल एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. जिसे अक्सर साधारण समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है. दरअसल, परवल पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाती है. परवल में मौजूद विटामिन ए और सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है और त्वचा को भी स्वस्थ रखते है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है. इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. गर्मियों में परवल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

परवल के लाभ

पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए परवल बेहद लाभकारी और गुणकारी है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. इसके सही सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. नियमित प्रयोग से पेट हल्का और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है, जिससे थकान की अनुभूति कम होती हैं.

वजन घटाना

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे या कारगर तरकीब खोज रहे हैं, तो परवल आपकी डाइट का अहम हिस्सा बन सकता है. इसमें कैलोरी कम पाई जाती है और फाइबर ज्यादा होता हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. बार-बार भूख नहीं लगती और अनावश्यक खाने से बचाव होता है. इसी के चलते फिटनेस प्रेमियों के बीच भी इसकी लोकप्रियता बरकरार रहती हैं.

ब्लड शुगर

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी परवल बेहद असरदार माना जाता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शरीर में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. शुगर से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन संतुलित मात्रा में भी सेवन करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इम्यूनिटी पॉवर

उन्होंने आगे कहा कि, परवल इम्यूनिटी बढ़ाने के मामले में भी पीछे नहीं है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं. मौसम बदलते ही होने वाली बीमारियों से बचाव में यह काफी मददगार साबित होता है. नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है और रोगों का खतरा कम होता हैं.

त्वचा की चमक

परवल त्वचा की चमक बढ़ाने में भी अहम योगदान दे सकता है. क्योंकि इसमें विटामिन A और C पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. जो लोग महंगे स्किन प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं, उनके लिए यह सस्ता और प्राकृतिक विकल्प हो सकता है. बाजारू प्रोडक्ट्स से घरेलू नुस्खे काफी सुरक्षित माने जाते हैं.

दिल की सेहत

परवल दिल की सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी और गुणकारी होता है. इसमें पोटेशियम होता हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है. इसके साथ ही आयुर्वेद में इसे खून साफ करने वाला भी माना गया है, जिससे शरीर के कई अंग बेहतर तरीके से काम करने लगते है.

सावधानी भी जरूरी

हालांकि, परवल के अनेक फायदे बताए जाते हैं, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. इसकी पत्तियों का उपयोग त्वचा संक्रमण में किया जा सकता है, लेकिन किसी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. किन्हीं परिस्थितियों में परवल हानिकारक भी हो सकता है. इसलिए अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं, तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *