Site icon Aaj Ki Baat

महिलाएं रोजाना कर लें ये काम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, रहेंगे एकदम फिट, नहीं आएगा बुढ़ापा

महिलाएं रोजाना कर लें ये काम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, रहेंगे एकदम फिट, नहीं आएगा बुढ़ापा


नोएडा: तेजी से बदलती जीवनशैली, वेस्टर्न कल्चर का बढ़ता प्रभाव, फास्टफूड और चाइनीज फूड की आदत के साथ व्यस्त दिनचर्या आज की महिलाओं के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है. घर और काम की दोहरी जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि महिलाएं अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे लेकिन जरूरी बदलाव करें, तो वे लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रह सकती हैं.

पूरे परिवार का स्वास्थ्य टिका होता है महिला के स्वास्थ्य पर

एक्सपर्ट डॉक्टर का मानना है कि दरअसल, महिलाएं घर की लगभग हर जिम्मेदारी निभाती हैं. सुबह सबसे पहले उठकर घर के कामकाज संभालना और रात में सबसे अंत में सोना अक्सर उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाता है. परिवार के हर सदस्य की देखभाल करते-करते वे अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देती हैं. लेकिन स्वास्थ्य एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार, यदि महिला खुद स्वस्थ नहीं रहेगी तो पूरे परिवार की दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है , इसलिए उन्हें अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

इस एज में ध्यान रखना बहुत जरूरी

इस बारे लोकल18 ने एक्सपर्ट डॉक्टर मीरा पाठक से बात की तो उन्होंने बताया कि महिलाओं का जीवन कई चरणों से गुजरता है और हर चरण में शरीर की जरूरतें अलग-अलग होती हैं. बचपन से लेकर किशोरावस्था तक शरीर के शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखी जाती है. इसके बाद युवावस्था और फिर बुढ़ापा इस दौरान महिलाओं को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि इसी समय हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी और जीवनशैली से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ सकती हैं.

इन टिप्स से रहेगी हमेशा स्वस्थ

इसके बाद लगभग 40 वर्ष की उम्र के आसपास पेरिमेनोपॉज का चरण शुरू होता है, जिसमें मूड स्विंग्स, हॉट फ्लैशेज और हार्मोनल बदलाव जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. यही दौर आगे चलकर मेनोपॉज की ओर ले जाता है, जब महिलाओं के पीरियड्स स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं. ऐसे समय में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. डॉ मीरा पाठक के अनुसार, आज की मॉडर्न लाइफ में महिलाओं के लिए 9-1 हेल्थ स्टेप्स अपनाना काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके तहत रोजाना कम से कम 9000 कदम चलना, दिनभर में 8 गिलास पानी पीना, 7 घंटे की नींद लेना, 6 मिनट मेडिटेशन करना और भोजन में फल-सब्जियों की पर्याप्त मात्रा शामिल करना जरूरी है.

ये छोटी छोटी आदतें भी बहुत जरूरी

इसके अलावा काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेना, समय पर भोजन करना और सोने से कम से कम दो घंटे पहले रात का खाना खा लेना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. एक्सपर्ट डॉक्टर मीरा पाठक का कहना है कि यदि महिलाएं अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाएं, तो वे न केवल खुद को स्वस्थ रख सकती हैं बल्कि पूरे परिवार के लिए भी एक स्वस्थ जीवनशैली की मिसाल बन सकती हैं.



Source link

Exit mobile version