Site icon Aaj Ki Baat

महीने के उन दिनों में आराम करना क्यों जरूरी? जानें पीरियड्स में कैसे रखें खुद का ख्याल

महीने के उन दिनों में आराम करना क्यों जरूरी? जानें पीरियड्स में कैसे रखें खुद का ख्याल


Last Updated:

Periods Care Tips: पीरियड्स भले ही एक नेचुरल प्रोसेस हो लेकिन इसमें महिलाओं को आराम और हेल्दी खाने की जरूरत होती है. ये चीजें खून की कमी और पीरियड्स के कारण होने वाले दर्द, ऐंठन और कमजोरी से बचाव के लिए बहुत जरूरी होते हैं.

ख़बरें फटाफट

पीरियड्स या मासिक धर्म महिलाओं में होने वाला एक नेचुरल और मंथली प्रोसेस है. ये वेस्टेज को शरीर से बाहर करने के लिए जरूरी है. हालांकि ये कोई बीमारी नहीं, लेकिन कई महिलाओं के लिए ये एक पेनफुल प्रोसेस होता है. ऐसे में सही खान-पान, आयरन युक्त भोजन और पर्याप्त आराम से इन दिनों में होने वाली थकान, कमजोरी और अन्य असुविधाओं को काफी हद तक कम कर राहत पाई जा सकती है.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने महिलाओं और किशोरियों से पीरियड्स के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. एनएचएम के अनुसार, इस दौरान शरीर से खून निकलता है, जिससे आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इससे थकान, चक्कर आना, कमजोरी या एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है.

खून की कमी से बचाव के लिए जरूरी फूड्स
एनएचएम का कहना है कि इन दिनों संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है. आयरन से भरपूर भोजन जैसे पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, दालें, सूखे मेवे किशमिश, खजूर को डाइट में शामिल करें. ये चीजें खून की कमी को पूरा करती हैं और शरीर को ऊर्जा देती हैं.

पेट के दर्द और ऐंठन के लिए उपाय
साथ ही विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और टमाटर खाएं, क्योंकि ये आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से सोखने में मदद करते हैं. हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही जैसी चीजें भी पाचन को ठीक रखती हैं और पेट की ऐंठन या सूजन को कम करती हैं.

इन चीजों से परहेज करें
पीरियड्स के दौरान ज्यादा चाय-कॉफी या कैफीन से बचें, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को रोक सकते हैं. पर्याप्त आराम और नींद भी उतना ही महत्वपूर्ण है. इन दिनों में शरीर को ज्यादा थकान महसूस होती है, इसलिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें. हल्की सैर, योग या प्राणायाम जैसे व्यायाम से भी शरीर रिलैक्स रहता है और मूड बेहतर होता है. ज्यादा भारी काम या तनाव से बचें.

इस बात का भी रखें ध्यान
पीरियड्स के दौरान स्वच्छता भी जरूरी है. साफ-सुथरे पैड या क्लॉथ का इस्तेमाल करें, बार-बार बदलें और अच्छे से हाथ धोएं. अगर दर्द या असामान्य लक्षण हों तो डॉक्टर से सलाह लें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Exit mobile version