मिल गया कई रोगों का जानी दुश्मन: शुगर, प्लेटलेट्स, इम्युनिटी और पाचन तंत्र में रामबाण, जानिए पपीते के पत्ते के अद्भुत फायदे

मिल गया कई रोगों का जानी दुश्मन: शुगर, प्लेटलेट्स, इम्युनिटी और पाचन तंत्र में रामबाण, जानिए पपीते के पत्ते के अद्भुत फायदे


Last Updated:

दादी-नानी और प्राकृतिक उपचारों की दुनिया में पपीते का पत्ता बेहद उपयोगी माना गया है. ये पत्ते स्वास्थ्य के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं. आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में इनका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. यह एक कारगर ग्रीन मेडिसिन है, जो कई रोगों में रामबाण है. आगे जानिए…

पाचन तंत्र

पपीते के पत्ते पाचन तंत्र को सुधारने में भी कमाल करते हैं. इसमें पपेन और काइमोपपेन एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं. इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है, तो पपीते के पत्ते प्राकृतिक उपाय के रूप में एक दिलचस्प विकल्प हो सकते हैं. यह बेहद कारगर उपाय है.

इम्युनिटी पॉवर

पपीते का पत्ता इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. इनमें विटामिन A, C और E की भरपूर मात्रा में पाई जाती है. ये शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे संक्रमण से लड़ना आसान हो जाता है. बदलते मौसम में भी ये एक सस्ता और असरदार सहारा साबित हो सकते हैं. हर मौसम में पपीते का पत्ता उपयोगी है.

शुगर की बीमारी

पपीते का पत्ता शुगर रोगियों के लिए भी उम्मीद की किरण बन रहा है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत सहायक माने जाते हैं. इसके नियमित और सीमित उपयोग से शुगर से जुड़ी जटिलताओं को कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी बहुत जरूरी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

त्वचा और बाल

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, पपीते के पत्ते त्वचा और बालों की देखभाल में भी चमक बिखेरते हैं. इसके अर्क से मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों में कमी आती हैं. इसका उपयोग रूसी को कम करने और बालों के झड़ने को रोकने में मददगार है. यह एक प्राकृतिक ब्यूटी केयर का सस्ता और आसान उपाय है.

प्लेटलेट्स गिरने की समस्या

डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स गिरने जैसी जटिल समस्या से निजात पाना बड़ी चुनौती होता है. ऐसे में पपीते के पत्तों का रस काफी लाभकारी है. इसका नियमित सेवन प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है. हालांकि, आज प्लेटलेट्स के लिए गांव देहात में इसका सेवन पारम्परिक तरीके से किया जाता है. बरहाल डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक होता है.

सूजनरोधी गुण

पपीते के पत्ते सूजनरोधी गुणों के कारण जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकते हैं. गठिया के मरीजों के लिए यह एक सहायक उपाय है. इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे लिवर और किडनी बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं और शरीर हल्का व ऊर्जावान बनता हैं.

सेवन का तरीका

पपीते के पत्तों को अच्छी तरह धोकर पीस लें और रस निकालें या चाय-काढ़े के रूप में सेवन कर सकते हैं. हालांकि, मात्रा का ध्यान रखना जरूरी होता है. प्राकृतिक होने के बावजूद इसका सही उपयोग ही लाभकारी है. अगर इसे औषधि के रूप में सेवन करना चाहते हैं, तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए इसका सेवन न करें. क्योंकि उम्र और रोग के हिसाब से सही डोज एक्सपर्ट ही बता सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *