नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक गानों का जिक्र होता है, तो 2000 में आई फिल्म ‘धड़कन’ का गाना ‘तुम दिल की धड़कन में रहते हो’ सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है. यह 5 मिनट 50 सेकंड का गाना सिर्फ एक म्यूजिकल नंबर नहीं था, बल्कि प्यार की एक ऐसी दुआ थी जिसने सुनील शेट्टी को रातोंरात एक एक्शन स्टार से रोमांटिक सुपरस्टार बना दिया. अपनी मस्कुलर बॉडी और गहरी आवाज के लिए मशहूर सुनील शेट्टी इस गाने में ‘देव’ के रोल में इतने सच्चे दिखे, अपनी प्रेमिका की तारीफ करते हुए कि देश भर के प्रेमी उनके दीवाने हो गए. नदीम-श्रवण के जादुई म्यूजिक और कुमार सानू की मखमली आवाज ने इस ट्रैक को नेशनल एंथम का दर्जा दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।